Wednesday, July 15, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर, दिनांक 15 जुलाई, 2020

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 15 जुलाई, 2020
मा0 मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मात्र शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 श्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस में नोडल आफीसर कोविड-19 कानपुर तथा सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 से बचाव हेतु सर्विलान्स टीमों को और अधिक सक्रिय करे तथा सैम्पलिंग की क्षमता को बढाया जाये। उन्होंने कोविड से होने वाली मृत्यु दर के संबंध में जानकारी करते हुए कहा कि कोविड से संबंधित मरीज के इलाज के दौरान बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था की जाए तथा यदि किसी गंभीर बीमारी के कारण दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है तो उसकी बीमारी के पूर्ण विवरण को दर्ज करते हुए ही भेजा जाए, जिससे उसका तत्काल बेहतर इलाज हो सके। उन्होंने गंभीर बीमारी से ग्रसित कोविड के मरीजों को विशेष सतर्कता एवं देखभाल के साथ  बेहतर चिकित्सा सुविधा दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया की कोविड के धनात्मक पाये जाने वाले केसों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग पूरी सत्र्कता के साथ अच्छे ढ़ंग से की जाये।
उन्होंने जिला अस्पताल सहित बडे सरकारी अस्पतालों एवं सीएचसी0/पीएचसी0 अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु बेहतर चिकित्सा व्यवस्था रखने के साथ अस्पताल में विशेष साफ-सफाई, शौचालयों की सफाई, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने, मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आशा/आंगनबाडी द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे में बुखार, केंसर, किडनी रोग, सांस लेने से संबंधी समस्या एवं अन्य बीमारी से संबंधित लोगो का सर्वे करके सूचीबद्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों निर्देशित किया कि सीएचसी0/पीएचसी0 में र्सजरी ओपीडी0 तथा अन्य प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यो का विवरण पोर्टल पर आवश्यक रूप से दर्ज कराया जाये, इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने प्राइवेट चिकित्सालयों में कोविड इलाज के संबंध में दिये गये प्रशिक्षण के अनुसार इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाये। उन्होंने एन्टीजन टेस्ट को भी बढायेे जाने के संबंध में भी निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी डा0 ब्रम्हादेव राम तिवारी, कोविड के विशेष अधिकारी डा0 समीर वर्मा, उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 आर0पी0 यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 शुक्ला, सीएमएस0 एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
-------------------
कानपुर नगर, दिनांक 15 जुलाई, 2020
जिलाधिकारी डा0 ब्रम्हादेव राम तिवारी ने बताया है कि भूगर्भ जल के उपयोग वृद्धि एवं गिरते भूजल तथा उस पर आसन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुए जन-समान्य में जल के संरक्षण, प्रबन्धन, विवेकयुक्त उपयोग के प्रति जागरूकता लाई जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियांे को भूगर्भ जल स्तर को अति दोहन से बचाने की दृष्टि से शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 16 से 22 जुलाई, 2020 के मध्य “भू-जल सप्ताह” का आयोजन करते हुए लोगों को जल के अति दोहन करने से बचाव हेतु जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में प्रत्येक तहसील एवं विकास खण्ड़ स्तर पर तथा शैक्षिक संस्थाओं में सहभागिता के साथ जल दोहन को रोकने के लिए एवं जल संरक्षण हेतु जन-जागरण किया जाये। उन्होंने कहा कि “वर्षा जल है जीवन-धारा, इसका संचयन संकल्प हमारा” के संबंध में लोगो को अवगत कराते हुए भूगर्भ जल को बढाने हेतु वर्षा जल संरक्षण एवं जल के दुरुपयोग न करने के संबंध में उपाय किये जाये। 
---------------------

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home