Wednesday, July 15, 2020

नो स्कूल नो फीश की मुहिम को मिल रहा भारी जन समर्थन

उन्नाव –आज हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी द्वारा कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने के दौरान फीस माफ़ी के लिए हस्ताक्षर अभियान के तहत शहर के निराला पार्क के पास मुहिम के लिए जनसमर्थन जुटाया गया जिसमे आम लोगो ने सहर्ष अपने हस्ताक्षर किए व मंच की मुहिम को सराहा साथ ही कहा हम आमलोग छोटे दुकानदार या प्राइवेट फैक्ट्रियो में काम करने वाले निम्न मध्यम वर्गीय लोग है ऐसे में जब रोजी रोटी चलाना ही मुश्किल हो रहा तब स्कूलों के न खुलने पर स्कूलों द्वारा फीस जमा करने का दबाव बनाना या बच्चे को स्कूल से निकाल देने की धमकी देना कहाँ तक उचित है ?
विमल द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा जब स्कूल खुले नही तो फीस किस बात की उपर से कुछ स्कूल तो मनमानी पर उतारू है फीस में ट्रांसपोर्ट चार्ज,कंप्यूटर फीस ,बिल्डिंग चार्ज आदि वसूल रहे और कुछ स्कूल तो फीस बढ़ाकर भी वसूल कर रहे, इसपर सरकार को स्पस्ट रूप से निर्देश देने चाहिए ताकि आमजन को थोड़ी राहत मिल सके उन्होंने कहा उनका उद्देश्य सिर्फ जनता की आवाज को सरकार तक पहुचाने का है ,उन्होंने इस मुहिम को समर्थन देने वाले लगभग जनपद के 1 दर्जन स्कूलों के मैनेजमेंट को धन्यवाद भी कहा 
ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तवा  की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home