प्रेस विज्ञप्ति उन्नाव 17 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में उप कृषि निदेशक, डा0 नन्द किशोर ने समस्त
प्रेस विज्ञप्ति
उन्नाव 17 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में उप कृषि निदेशक, डा0 नन्द किशोर ने समस्त किसान भाइयों को सूचित करते हुये अवगत कराया कि शासन द्वारा सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत कृषि यंत्रों के क्रय पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, लघु/सीमान्त एवं महिला कृषकों को 50 प्रतिशत एवं अन्य कृषकों को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया है। मानव चालित कृषि यंत्र जैसे विकल्प साइथ, ड्रम सीडर, स्प्रेयर एवं इको फे्रंडली लाइट ट्रेप, पशु चालित कृषि यंत्र तथा शक्ति चालित कृषि यंत्र जैसे लेजर लैण्ड लेबलर, हैरो, कल्टीवेटर, मल्टी क्राप थ्रेसर, पावर चैप कटर, स्ट्रारीपर, ब्रश कटर, रोटावेटर, पावर टिलर, चीजल प्लाऊ, एम0बी0 प्लाऊ, पोस्ट होल डिगर, रिजर, पावर स्प्र्रेयर, ट्रैक्टर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, आइल मिल विद फिल्टर प्रेस, ट्रैक्टर आॅपरेटेड स्प्रेयर, रेज्ड बेड प्लांटर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस0एम0एस0, पैकिंग मशीन, सुगर केन कटर प्लांटर, सुगर केन थ्रेश कटर, पोटैटो डिगर, पोटैटो प्लाण्टर, राइस ट्रांसप्लाण्टर तथा कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना पर अनुदान देय है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक कृषक विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर आॅन लाइन पंजीकरण के उपरान्त पोर्टल पर दिये गये लिंक यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें पर क्लिक कर टोकन जनरेट कर शासन द्वारा अनुदानित अपने इच्छित कृषि यंत्र पर डी0बी0टी0 के माध्यम से अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है। भारत सरकार के केन्द्रीय फार्म मशीनरी एवं परीक्षण संस्थानों अथवा भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा नामित संस्थाओं द्वारा परीक्षण पास किये गये अथवा वी0आई0एस0 या आई0एस0आई0 गुणवत्ता मार्क प्राप्त कृषि यंत्रों पर ही अनुदान देय होगा। पी0एम0 कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प स्थापना हेतु 05 एच0पी0, 03 एच0पी0, 02 एच0पी0 के लिये किसानों को प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर कृषक अंश का ड्राफ्ट उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिये कृषि विभाग के सम्बंधित तहसील स्तरीय उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय तथा उप कृषि निदेशक उन्नाव के जनपदीय कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
-----------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home