Tuesday, July 21, 2020

जिलाधिकारी अपडेट 21जुलाई 2020 कानपुर

जिलाधिकारी अपडेट 21 जुलाई 2020 कानपुर नगर। नोडल अधिकारी श्री अनिल गर्ग ने  सर्किट हाउस में कोरोना  संक्रमण के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान  उन्होंने  निर्देशित करते हुए कहा कि 10 थाना क्षेत्रों में हुए लॉकडाउन का  कड़ाई से अनुपालन कराया जाये तथा इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहे यह सुनिश्चित किया जाये । बिना कार्य के सड़को पर घूमने वाले लोगो  पर कड़ी कार्यवाही की जाये। सभी लोगो को यह  मानना ही होगा कि सावधनी ही बचाव है  सोशल डिस्टिसिंग का पालन करे अपने घरों से बिना मास्क के न निकले ।उन्होंने ने  मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्विलांस टीम द्वारा घर घर सर्वे करते हुए  सर्विलांस गतिविधि पर बल दिया जाये। और सर्विलांस टीम द्वारा सम्पूर्ण जानकारी एकत्र की जाये । पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले  लोगो का सैम्पल तेजी से कराया जाये । उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगो की सूची बनाते हुए उनकी निगरानी  की जाये ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी, पी एच सी तथा समस्त सरकारी अस्पतालों में सफाई  व्यवस्था बेहतर रहे यह सुनिश्चित किया जाये। कोविड पॉजिटिव गम्भीर मरीजों की निगरानी रखी जाये प्रत्येक स्थिति में मृत्यु दर को कम करना है इस लिए कोरोना के गम्भीर मरीजों की  मॉनिटरिंग लगातार की जाये।बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी , नोडल अधिकारी श्री समीर वर्मा, नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, एसएसपी श्री दिनेश कुमार पी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home