कानपुर बिग ब्रेकिंग अवैध स्टैंड संचालक करता है खुलेआम गुंडागर्दी
कानपुर बिग ब्रेकिंग
अवैध स्टैंड संचालक करता है खुलेआम गुंडागर्दी
कानपुर थाना चकेरी के रामादेवी चौराहे पर वसूली का ड्रामा कोई नया नही है।चौराहे पर वी के नाम का व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करता है वसूली,,रामादेवी पर जाम से निजात के लिए सभी सब्जी वालों को पुल के नीचे बिठाया गया था पर अवैध स्टैंड संचालक ने रामादेवी मंडी पर कर रखा है कब्जा और विरोध करने वालों को देता है धमकी।
हूटर लगीं काली गाड़ी में बी जे पी का झंडा लगा झाड़ता है रौब
रामादेवी चौराहे पर ई रिक्शा चालकों ने अपना नाम व फ़ोटो न खींचने की शर्त पर बताया कि वी के अपने आदमियों से प्रति रिक्शा चालक से भी दैनिक वसूली करता है।जब रिक्शा चालक पूछना चाहते है तो बताया जाता है कि यहाँ पर जो पुलिस वाले है वो तुम्हें परेशान नही करेंगे।हम तुम्हें सारी सुविधा देगें।
अवैध स्टैंड संचालक की दबंगई से हो सकता है कोई हादसा
सब्जी वालों की निर्धारित जगह पर नही लगाने देता सब्जी ,,रामादेवी चौराहे से नौबस्ता रोड पर मुख्य मार्ग पर दोनो तरफ सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता खड़े होकर रास्ता जाम करतें है।किसी दिन किसी गाड़ी के पलटने या स्टेयरिंग फेल होने से तबाह हो सकते हैं क़ई घर।सड़क के किनारे बोरियां बिछा कर दे रहें हैं मौत को दावत।
सबसे बड़ा प्रश्न
क्या दबंग स्टैंड संचालक को नही है किसी का भय, क्या थाना चौकी वाले करतें है उसकी मदद या किसी सत्ताधारी दल के नेता का है हाथ।आखिर इस दबंग स्टैंड संचालक पर कार्यवाही क्यों नही।शासन प्रशासन मौन क्यों,,, क्या रामादेवी चौराहा कर रहा है किसी बड़े हादसे का इंतजार।
संवाददाता
असरफ जमाल की रिपोर्ट
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home