Monday, July 20, 2020

कमिश्नरी लखनऊ पुलिस की सक्रियता से वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार।

कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस की सक्रियता से थाना अमीनाबाद पुलिस ने मारपीट कर धमकी देने वाले वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार।
पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध  एवं अपराधियों पर  नियंत्रण हेतु अपर पुलिस उप आयुक्त के निर्देशन में पश्चिमी जोन में चलाए जा रहे अभियान अपराधियों की धर पकड़ के अन्तर्गत थाना अमीनाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
 सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम थाना प्रभारी अमीनाबाद  श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव , उ0नि0 दिलीप कुमार मिश्रा, हे0का0 कर्मराज सिंह, का0 प्रदीप कुमार, का0 प्रमोद कुमार  को एक बडी सफलता हाथ लगी । पुलिस टीम का थाना प्रभारी अमीनाबाद द्वारा स्वयं नेतृत्व करते हुए पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप वांछित अभियुक्त राहिल पुत्र महमूद अहमद नि0 155/129 हाता सुलेमा सदर थाना नाका जनपद लखनऊ को जनाना पार्क मौलवीगंज से गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की । वांछित अभियुक्त उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा तलाश किया जा रहा था  इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home