04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण (द्वितीय बैच) कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं ब्यूटीशियन टेªड में आरम्भ किया जाना हैः
04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण (द्वितीय बैच) कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं ब्यूटीशियन टेªड में आरम्भ किया जाना हैः
उन्नाव 20 जुलाई 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, सविता भारती रंजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में उद्योग निदेशालय द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण (द्वितीय बैच) कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं ब्यूटीशियन टेªड में आरम्भ किया जाना है। जिसमें अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु दिनांक 24 जुलाई 2020 की तिथि निर्धारित की गयी है।
उपायुक्त उद्योग, ने बताया कि आवेदित सम्बन्धित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने हेतु संयुक्त आयुक्त उद्योग, लखनऊ मण्डल, लखनऊ की अध्यक्षता में एक समिति गठित है जिसमें सम्बन्धित, सम्मानित सदस्य के रूप में दिनांक 24 जुलाई 2020 को पूर्वान्ह 11.00 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र उन्नाव कार्यालय में उपस्थित होने का कष्ट करें जिससे साक्षात्कार समय से प्रारम्भ हो सके।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home