प्रेस नोट कानपुर नगर 20-07-2020-- कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से आज रात्रि 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू
प्रेस नोट
कानपुर नगर 20-07-2020
जिलाधिकारी डा0 ब्रहमदेव राम तिवारी ने बताया है कि विगत 03 दिनों में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से आज रात्रि 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है। उन्होने यह भी बताया है कि जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र क्रमशः चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। श्री तिवारी ने यह भी बताया है कि यह लाॅकडाउन सम्बन्धित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।
-----------------
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home