उन्नाव में बाइक सवारों ने महिला को चेन छीनी
उन्नाव में बाइक सवारों ने महिला को चेन छीनी
उन्नाव शहर के रहने वाले अनिल तिवारी पत्नी रागिनी के साथ बाइक से अकबरपुर गांव जा रहे थे। कोरारी के समीप पल्सर सवार लुटेरों ने पीछे से रागिनी के गले से चेन खींच ली। छीनाझपटी में पति-पत्नी सड़क पर गिर गए।
इसके बाद रागिनी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे लुटेरे हड़बड़ा गए और जल्दी भागने की कोशिश करने लगे। तभी जल्दबाजी में बाइक फिसल कर गिर गई। जिसे लुटेरे पकड़े जाने के डर से बाइक को वहीं छोड़कर भाग निकले।
घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। 112 नंबर पर सूचना देने पर कुछ ही देर में पहुंची पीआरवी ने जांच शुरू की.
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट
Labels: Unnao


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home