मास्क न लगाने पर 511 दुकानदारों का हुआ चालान अनलॉक-2 में मास्क को लेकर तहसीलों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
मास्क न लगाने पर 511 दुकानदारों का हुआ चालान
अनलॉक-2 में मास्क को लेकर तहसीलों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
शहर में सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बड़े चौराहे से लेकर छोटे चौराहे तक चेकिंग की, इस दौरान काफी संख्या में दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क के मिले। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र से सभी का चालान कराया। शहर में कुल 85 चालान किए गए और 8500 के आसपास जुर्माना वसूला गया।
हसनगंज में एसडीएम प्रदीप कुमार वर्मा की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 56 दुकानदारों से 5600 और बिना मास्क और तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भर रहे 16 वाहन सवारों से 36 हजार का जुर्माना वसूला।
पुरवा में एसडीएम राजेश चौरसिया और सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 150 लोगों का चालान कराया।
सफीपुर में एसडीएम राजेंद्र कुमार व सीओ महेंद्रपाल शर्मा ने नगर पंचायत सफीपुर में 32 दुकानदारों का चालान कटा,
बीघापुर में एसडीएम दयाशंकर पाठक व सीओ बीघापुर एके रायत ने कस्बे में 2 घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए दुकानदारों व वाहन सवारों से 3500 शमन शुल्क वसूला गया।
बांगरमऊ में एसडीएम अक्षत वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा मास्क चेकिंग का अभियान चलाया गया। 91 लोगों के चालान काटे गए और 11200 जुर्माना वसूला गया।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट
Labels: Unnao


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home