Wednesday, July 1, 2020

मशहूर अभिनेत्री ने दी आत्महत्या की धमकी

मशहूर अभिनेत्री ने दी आत्महत्या की धमकी

नई दिल्ली: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि वह लगातार हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से डिप्रेशन में हैं। अपने लंबे पोस्ट में, रानी चटर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें लोग मोटी, बुढ़िया और भी बहुत कुछ कहकर ट्रोल करते हैं जिससे वो बहुत परेशान हो गई हैं। रानी चटर्जी ने इसमें मुंबई पुलिस के हस्तक्षेप की मांग की और रानी ने धनंजय सिंह नाम के एक व्यक्ति की तस्वीर और पोस्ट शेयर किए हैं जो उन्हें लगातार ट्रोल कर रहा था।

रानी ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है- ''डिप्रेशन: मैं बहुत ज़्यादा अब डिसटर्ब हो चुकी हूं, अक्सर मैं स्ट्रॉन्ग बने रहने की और पॉजिटिव बने रहने की बात करती हूं पर अब और नहीं हो पा रहा है। ये आदमी कई सालों से मेरे बारे में ना जाने कितनी गंदी-गंदी बातें फेसबुक पर लिख रहा है, मैंने बहुत इग्नोर करने की कोशश की मैंने कई लोगो से बात की पर सबने कहा कि इग्नोर करो पर मै भी तो इंसान हूं। मैं मोटी हूं, मैं बुढ़िया हूं या मैं कोई काम करती हूं तो ये इतनी भद्दी बाते लिखता है। लोग मुझे ये सब भेजते हैं और कहते हैं इग्नोर करो, अब नहीं हो सकता इग्नोर। मैं कई सालों से इस बात को लेकर काफी परेशान हो चुकी हूं, मानसिक तनाव से गुजर रही हूं, ये शायद चाहता है कि मैं अपनी जान दे दूं, इसकी वजह से मेरी निजी ज़िन्दगी में बहुत तनाव है।''


रानी ने आगे लिखा है- ''मुंबई पुलिस से ये मेरी रिक्वेस्ट है अगर मैं कुछ कर लेती हूं तो इसका जिम्मेदार धननंजय सिंह होगा। मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की थी, पर वहां पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है पर मैं जानती हूं ये सिर्फ मेरे लिए लिखता है। इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी-गंदी गालियां लिखते है और ये उसके मज़े लेता है मैं हताश हो चुकी हूं। अब हिम्मत नहीं बची, या तो मैं आत्महत्या कर लूं क्योंकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हूं, इसकी वजह से कई सालों से। अब नहीं होता बर्दाश्त। सुसाइड''

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस चीज को नेपोटिज्म से भी ज्यादा खतरनाक बताया

उनके पोस्ट के तुरंत बाद, उनके फैन्स और भोजपुरी फिल्म उद्योग के सह-कलाकारों ने उनका साथ दिया और उन्हें हार ना मानने की सलाह दी।गौरतलब है कि
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निवास पर खुदकुशी कर ली। उनकी खुदकुशी की वजह भी डिप्रेशन बताई जा रही है।

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home