Wednesday, July 1, 2020

पहले बुक कराने होंगे होटल, करानी होगी कोरोना जांच

पहले बुक कराने होंगे होटल, करानी होगी कोरोना जांच

मंत्री ने कहा कि गोवा की यात्रा करने वाले यात्रियों को होटल की पहले से बुकिंग करानी होगी। ये होटल वही होने चाहिए जिन्हें राज्य के पर्यटन विभाग से संचालन की अनुमति मिली हो। ऐसे होटल या स्टेहोम जो विभाग के साथ पंजीकृत नहीं होंगे उन्हें ऑनलाइन बुकिंग या यात्रियों को ठहराने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही यात्रियों को राज्य में प्रवेश के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र दिखाना होगा या फिर राज्य की सीमा पर जांच करानी होगी। जांच का परिणाम आने तक उन्हें राज्य की ओर से संचालित केंद्र में क्वारंटीन रहना होगा। पॉजिटिव  मरीजों के पास वापस अपने राज्य जाने का या गोवा में इलाज कराने का विकल्प होगा।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home