Wednesday, July 1, 2020

जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के प्रति जन सामान्य को जागरूक के लिये सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर किया रवानाः


जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के प्रति जन सामान्य को जागरूक के लिये सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर किया रवानाः


उन्नाव 01 जुलाई 2020 (सू0वि0) सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता व  जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के संयुक्त तत्वाधान में जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के प्रति जन सामान्य को जारूक करने के लिये। प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
मा0 विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता एंव जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक जनपद में चलाये जा रहे संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दस्तक अभियान का नगर पालिका परिसर उन्नाव से फांगिंग एंव लार्वा साइडल स्प्रे वाहन का फ्लैग कर शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सम्बन्धित विभाग-नगर निकाय पंचायती राज स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बाल विकास एंव पुष्टााहार शिक्षा, पशुपालन,  कृषि विभाग आदि अपने-अपने विभाग के कार्यक्रमों को पूरी गम्भीरता के साथ संक्रामक रोग से बचाव, रोकथाम व जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करायें। उन्होनें कहा के यह कार्यक्रम मा0 मुख्य मन्त्री जी की प्राथमिकता में है। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दस्तक अभियान में साफ-सफाई कचरा निस्तारण वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने शुद्व पेयजल की उपलब्धता आदि कार्य सुनिश्चित करायें। उन्होनें कहा कि बरसात के कारण संक्रमण फैलने की सम्भावना को देखते हुये सभी सम्बन्धित विभाग अपनी कार्य योजना अनुसार संक्रामक रोग से बचाव के सम्बन्ध में प्रचार संसाधनों से लोगों को जागरूक करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 कैप्टन आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 रावत अधिशाषी अधिकारी श्री आर0पी0 श्रीवास्तव जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहें।
----------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home