Thursday, July 23, 2020

जिलाधिकारी ने आशा बहुओं के भुगतान कल तक करने के दिये निर्देशः जिला चिकित्सा अधीक्षिका (महिला) तथा चिकित्सा अधीक्षक मियागंज, सफीपुर का वेतन रोकने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने आशा बहुओं के भुगतान कल तक करने के दिये निर्देशः

जिला चिकित्सा अधीक्षिका (महिला) तथा चिकित्सा अधीक्षक मियागंज, सफीपुर का वेतन रोकने के निर्देशः

उन्नाव 23 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने उपस्थित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि आशा बहुओं का पारिश्रमिक भुगतान शत प्रतिशत किया जाये ,जिन  तीन ब्लाको में आशा बहुओं का भुगतान अभी तक नही हुआ है उन चिकित्साधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि कल तक प्रत्येक दशा में भुगतान की कार्यवाही करके अवगत कराया जाये। उन्होने कहा कि कोविड-19 में आशा ही प्रत्येक गांवों में घर-घर जाकर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच इनके द्वारा की जा रही है फिर भी इनको समय से भुगतान न किया जाना सम्बन्धित अधिकारियों की लापरवाही है। भुगतान न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के सकेत दिये।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओें की बारीकी से समीक्षा करते हुये कोविड-19 के तहत अब तक किये गये कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुये पाया कि जो भी योजनायें चल रही है, लक्ष्य के अनुरूप संतोष जनक नही है। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिला स्वास्थ्य समिति से सम्बन्धित जितनी योजनायें संचालित हो रही है, उनकी प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह आयोजित कर प्रगति से अवगत कराये।
जिलाधिकारी ने जे0एस0वाई बेनीफिसरीज के भुगतान के सम्बन्ध में लक्ष्य के सापेक्ष्य कम प्रगति होने पर डा0 अन्जू दुबे जिला प्रभारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका (महिला) एवं मियागंज, सफीपुर के चिकित्सा अधीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये, क्योकि भुगतान का प्रतिशत सही नही पाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि यदि एक सप्ताह में प्रगति नही लाई जाती है तो निलम्बन जैसी कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखने को कहा गया है। उन्होेंने जनपद के सभी पी0एच0सी0 एवं सी0एच0सी0 में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों/डाक्टरों की सूची एवं ओ0पी0डी0 की संख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जिन पी0एच0सी0 एवं सी0एच0सी0 में स्वास्थ्य कर्मियों/डाक्टरों की संख्या अधिक है और ओ0पी0डी0 कम हो रही है। उन्हें दूसरी जगह स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये गये है। सम्बन्धित चिकित्साधिकारियों को सचेत करते हुये कहा कि ओ0पी0डी0 में फारमेशिस्ट की सक्रियता पायी जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आशा का भुगतान, गर्भवती महिलाओं की पूरी सूची पोर्टल पर फिड करने, डिलवेरी, पारिवार कल्याण, प्रधानमंत्री मात्र बन्धन योजना, आयुष मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य, काया कल्प अर्वाड योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि पर विस्तार से समीक्षा करते हुये उपस्थित सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुये कहा कि एक सप्ताह में अपनी-अपनी योजनाओें की प्रगति को लक्ष्य के सापेक्ष्य पूर्ति करें अन्यथा की दशा में कार्यवाही के लिये तैयार रहें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 रावत, डा0 आर0के0 गौतम, डा0 तन्यमय कक्कड़, उप निदेशक सूचना डा0 मधुु ताम्बे सहित स्वास्थ्य विभाग से जुडे अधिकारी एवं चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित थे।
-------------------
जिला सूचाना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home