Sunday, July 19, 2020

प्रसाशन की उदासीनता के चलते गयी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जान,सदर विधायक ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द

प्रसाशन की उदासीनता के चलते गयी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जान,सदर विधायक ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द


उन्नाव-उन्नाव सदर की गिरजाबाग निवासिनी श्रीमती कामिनी निगम आंगनबाड़ी में कार्यकत्री थी ,लाकडाउन के दौरान डोर टू डोर सर्वे से लेकर पुष्टाहार बाटने तक मे उन्होंने एक कोरोना योद्धा के रूप में अहम भूमिका निभाई ।किन्तु प्रसाशन द्वारा की गई अनदेखी की कीमत उनको अपनी जान देकर गवानी पड़ी।जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और हालत बिगड़ने पर उन्नाव प्रसाशन द्वारा उनको हैलट रैफर कर दिया गया बिना इस बात की जानकारी किये की वहां बीएड खाली भी हैं या नही शनिवार को उनके परिजन कानपुर में अस्पताल दर अस्पताल 4 घण्टे भटकते रहे किन्तु प्रसाशन उनको एक बेड तक मुहैया न करा पाया।जब उनके बेटे ने इस बात को लेकर उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता से गुहार लगाई तो उन्होंने भी सीएमएस से लेकर कई अस्पतालों और डॉक्टरों को फोन लगाकर बेड उपलब्ध कराने को कहा तो उन्हें भी मात्र कोरा आश्वासन ही मिला ।इस बीच मरीज की मृत्य हो गयी।आज सदर विधायक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द भी जाहिर किया ।अब ऐसे में प्रश्न ये है कि क्या मृतका के परिवार को न्याय मिलेगा या दोषियों पर कार्यवाही भी होगी या फिर से खानापूर्ति मात्र कर दी जाएगी?क्या स्वास्थ्य कर्मी ,आशा बहने,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के जीवन का कोई मोल नही है?

सह संपादक
प्रशान्त तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home