Sunday, July 5, 2020

यूपी बोर्ड हाई स्कूल/इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोहः


यूपी बोर्ड हाई स्कूल/इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोहः


कड़ी मेहनत ही शिखर पर पहुंचाती है- जिलाधिकारी

उन्नाव 05 जुलाई 2020 (सू0वि0) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अध्यापक है युग निर्माता, छात्र राष्ट्र के भाग विधाता की भावना से सामाजिक संस्था नव युग जन चेतना सेवा संस्थान के बैनर के नीचे विकास भवन सभागार में यू0 पी0 बोर्ड की वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में टॉप 10 की सूची में अपना स्थान लाने वाले हाई स्कूल के आठ एवं इंटरमीडिएट के 9 कुल 17 छात्रों का प्रतिभा सम्मान मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति के कर कमलों द्वारा विकास भवन सभागार उन्नाव में किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा बच्चें कडी़ मेहनत करें बल्कि सही दिशा में मेहनत करे तो सफलता कदम चूमेगी, उन्होंने कहां की सही दिशा में मेहनत करें और (पॉजिटिव) सकारात्मक सोच के अनुसार मेहनत करें। निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी। आगे बढ़ने की क्षुधा कभी शांत नहीं करनी चाहिए। जब आप आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर या जनप्रतिनिधि आदि बन जाएंगे तो आपका सबसे बड़ा उद्देश्य जन सामान्य को लाभान्वित करना होना चाहिए। जन भावनाओं का ख्याल रखना ही सबसे बड़ी सफलता है, अपने बुजुर्गों का, माता पिता का मोहल्ले के लोगों का कभी भी सम्मान करना न  भूलें और उनका सम्मान करें। यही सफलता की प्रथम सीढी है।
 इसके पूर्व सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलित कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, इस प्रकार हाई स्कूल की रागिनी वर्मा प्रथम, मुस्कान शर्मा द्वितीय, वंश यादव चैथा,हर्ष यादव पांचवा, सचिन वर्मा सातवां, कुशवाहा आठवां,अभिषेक यादव नौवां, इशब गुप्ता व खुशी यादव ने दशवा स्थान जनपद में प्राप्त किया था इसके साथ साथ इंटरमीडिएट के छात्र वैभव द्विवेदी ने प्रदेश में चैथा, रिद्धिमा प्रदेश में दसवां, अंकिता देवी ने जनपद में चैथा,पूर्णेंदु बाजपेई ने पांचवा,मो शोएब कुरैशी नौवां, आशिनी पटेल, शिवानी जायसवाल, अंजलि अवस्थी व अंजलि गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनपद में दसवां स्थान प्राप्त किया है  इन सभी को  प्रशस्ति पत्र व गायत्री मंत्र की पट्टिका गले में पहना कर मुख्य अतिथि ने संस्था की ओर से सम्मानित किया।
समारोह को मुख्य विकास अधिकारी ने भी संभोधित करते हुए छात्रों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा की जनपद का ही नही प्रदेश का नाम रोसन किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल व उपाध्यक्ष विनोद कुमार सहित संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवम् मुख्य विकास अधिकारी को वरिष्ठ साहित्य कर भगवती चरण वर्मा की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट  की ।
इस अवसर पर सभी छात्रों के अभिभावक,  जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे, प्रधानाचार्य संकटा प्रसाद दीक्षित, योगेश गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, विकास मिश्र,पुनीत पाल के अलावा संस्था के राकेश लोधी हर्षित पाल रघुराज राकेश नागेन्द्र अनिल शर्मा संजय श्री वास्तव सहित कई लोग इस सम्मान समारोह के हिस्सा बने।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home