मजबूरी में हाईकमान ने लिया फैसला, हमारे कुछ साथी गुमराह हुए : सीएम गहलोत
मजबूरी में हाईकमान ने लिया फैसला, हमारे कुछ साथी गुमराह हुए : सीएम गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी को लेकर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले और इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आखिर में मजबूरी में हाइकमान को फैसला करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी जो षड्यंत्र कर रही थी, इसके बारे में मैं पहले भी आगाह का चुका हूं और ये सब पिछले 6 महीने से चल रहा है।
इसी वजह से हमारे कुछ साथी गुमराह हुए और दिल्ली चले गए। बीजेपी ने कनार्टक और मध्यप्रदेश मे जो किया वो ही यहां करना चाहते थे लेकिन ये राजस्थान है और जनता भी अब समझ गई है। जनता ने जिन्हें 5 साल के लिए चुना है, वे धनबल के लिए जनता को धोखा दे रहे हैं। मैं दु:खी होकर कहता हूं की हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, आज पहली बार देश खतरे में आ गया है।
वहीं सचिन पायलट को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अब राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद को गोविंद सिंह डोडासरा संभालेंगे। तीनों पदों पर नियुक्ति की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में रणदीप सुरजेवाला ने घोषणा की कि गोविंद सिंह डोडासरा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद को संभालेंगे। विधायक गणेश घोघरा यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। हेम सिंह शेखावत सेवादल के नए प्रदेश मुख्य संगठक होंगे। इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा सीकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे हैं, डोटासरा राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री भी हैं।
जयपुर संवाददाता
अरविन्द सिंह राठौर की रिपोर्ट
Labels: jaipur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home