प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर
प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 22 जुलाई, 2020
डा0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव डा0 दुबे ने कोविड हास्पिटल के अन्तर्गत एल-1 के 400 बेड के हास्पिटल की सुविधा के0डी0ए0 ड्रीम्स में तथा ई0एस0आई0 पाण्डु नगर एवं किदवई नगर में 140 बेड की सुविधा को तत्काल प्रभाव से चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एल-2 काशीराम चिकित्सालय में 20 बेडों को अतिरिक्त बढाये जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने कोविड संक्रमण के बढते मामलों की गहनता से समीक्षा करते हुए सर्विलांस सिस्टम को कमजोर पाये जाने पर और अधिक सक्रियता से कार्य सम्पादित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आम जन मानस में मास्क का प्रयोग अधिक से अधिक करने के प्रति जागरूकता लाने के लिए कलरफूल मास्क तैयार करने हेतु उसके डिजाइन व कलर के संबंध मंे प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिये।
उन्होेंने जिला सर्विंलास अधिकारी डा0 सुबोध कुुमार से प्राइवेट नान कोविड अस्पतालों के संचालन कार्य, आई0डी0एस0पी0 के कार्य तथा वेक्टर जनित रोगों संबंधी कार्यो के चार्ज को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि वह बेहतर तरीके से कोविड के सर्विंलास संबंधी कार्यो को ठीक प्रकार से पूर्ण कर सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य मार्गो के साथ ही 10 थाना क्षेत्रों में जिनमें सम्पूर्ण लाॅकडाउन लगाया गया है, उनकी गलियों में भी मास्क का प्रयोग न करने वालों को प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जाये, इसके साथ ही मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाये। उन्होंने कान्टेक्ट ट्रेसिंग की टीमों को बढाये जाने, टीमों के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने तथा इसमें पुलिस की सी0डी0आर0 व सर्विंलास से मैपिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मोबाइल सैम्पिलिंग की सुविधा तथा एन्टीजन टेस्ट की सुविधा को बढाये जाने के साथ एम्बुलेंस की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कोविड संक्रमण से बचाव व इसके कार्यो को सम्पादित करने के लिए अलग से डेडिकेटेड काॅल सेन्टर बनाकर दिन में चार-चार चिकित्सकों एवं रात्रि में दो चिकित्सकों की सिफ्टवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि वह काॅल सेन्टर के द्वारा एल-1, एल-2 तथा एल-3 में कोविड के मरीजों को प्रारम्भिक जानकारी करते हुए भर्ती/रिफर करने के कार्य को बेहतर तरीके से कर सकें।
उन्होंने प्रत्येक नान कोविड अस्पताल व प्राइवेट चिकित्सालओं में कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया। एलएलआर0 चिकित्सालय एवं काशीराम चिकित्सालय में आवश्यकता अनुसार बाईपेप उपकरण व एचवीएचआर के उपकरणों की व्यवस्था क्रय कर कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में सर्विंलास की 711 टीमों के कार्य करने पर सर्विंलास कार्य को बढाये जाने के लिए 300 और टीमों को लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड जाॅच के कार्यो के लिए 50 लैब टैक्निशियन को आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाने के संबंध में निर्देश दिये।
बैठक में मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे, जिलाधिकारी डा0 ब्रम्हदेव राम तिवारी, नोडल अधिकारी श्री समीर वर्मा, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारीगण, अपर निदेशक चिकित्सा डा0 आर0पी0 यादव, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0बी0 कमल, सीएमओ0 डा0 अनिल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
------------------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home