Friday, August 14, 2020

जिलाधिकारी ने बदला कंट्रोल रूम का समस्त स्टाफः 14 अगस्त 2020 से 20 अगस्त 2020 तक करें ड्यूटी का कार्य पूर्णः

जिलाधिकारी ने बदला कंट्रोल रूम का समस्त स्टाफः
14 अगस्त 2020 से 20 अगस्त 2020 तक करें ड्यूटी का कार्य पूर्णः
अब होगा कोविड कन्ट्रोल रूम में बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम का भी संचालनः
उन्नाव 14 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कि संक्रमण के दृष्टिगत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट उन्नाव में बनाए गए एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात  अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन किया है। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम में तत्काल प्रभाव से नामित अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये हैं। उन्होंने बताया कि नामित समस्त अधिकारी/कर्मचारी को आदेशित किया जाता है कि निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमे किसी भी प्रकार की लाॅपरवाही क्षम्य नही होगी। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया जाता है कि टेलीफोन पर आने वाली सूचनाओं को पंजी पर अंकित करेंगे तथा तत्काल समस्या का निराकरण करायंेगे साथ ही समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत भी करायेंगे।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम का दूरभाष सं0, 9454417162, 6386040489 नम्बर है जिस पर जरूरतमंद अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्रभारी कंट्रोल रूम श्री राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) कन्ट्रोल रूम फोन नंबर 0515-2820707 9454417162, 6386040489 तथा मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर  9454417632, श्री आलोक कुमार सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985397368 है।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मियों के नाम व मो0नं0 इस प्रकार हैं- प्रातः  06ः00 बजे  से अपराहन 02ः00 तक  सहायक नोडल अधिकारी श्री ज्ञानन्ेद्र सिंह भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9639130093, डॉ विवेक गुप्ता  उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव  , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985736383, श्री धीरेन्द्र कुमार उत्तम, वाणिज्य कर निरीक्षक , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9450725646, श्री सर्वेश कुमार चपरासी नगर पालिका विभाग, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7505123197, तथा अपराहन 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे  तक सहायक नोडल अधिकारी श्री रवि वर्मा, चकबन्दी अधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9410422458, डा0 हरनाम सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9411242052, श्री मोहक सचान, पूर्ति लिपिक, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9696879148, रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक नामित सहायक नोडल अधिकारी श्री कुलदीप मिश्रा , जिला कृषि अधिकारी , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर  8429031619, डा0 विजेय गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9415948298, श्री रितेश कुमार चपरासी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर  9956215242, की ड्यूटी लगायी गयी है।
जिलाधिकारी ने नामित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि दिनांक 14 अगस्त 2020 से 20 अगस्त 2020 तक निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम का संचालन भी उपरोक्त कोविड कन्ट्रोल रूम में किया जायेगा।
-------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Attachments area

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home