Tuesday, August 25, 2020

प्रेस विज्ञप्ति - कानपुर नगर 25 अगस्त 2020

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 25 अगस्त, 2020*
मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट लि0 (के0सी0टी0एल0) की दसवीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने के0सी0टी0एल0 के निदेशक मण्डल में नये अधिकारियों के नामों को सम्मिलित किये जाने का अनुमोदन किया। बैठक में उन्होंने उप नगरीय क्षेत्रों के मार्गो में सीएनजी0 बसों के संचालन कराये जाने हेतु तथा रूट निर्धारण किये जाने का प्रस्ताव तैयार कर आर0टी0ए0 की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश आर0एम0 रोडवेज को दिये। उन्होंने कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट लि0 में लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जनपद में उपलब्ध 270 सीएनजी0 गाडियों में से 100 सीएनजी0 गाडियों को शासन के निर्देशानुसार मेरठ सिटी ट्रान्सपोर्ट लि0 को बुक बैल्यू के आधार पर कुछ शर्तो के साथ नियमानुसार भेजे जाने की सहमति प्रदान की गयी। बैठक में एम0डी0 (के0सी0टी0एल0)/ आर0एम0 रोडवेज श्री ए0के0 झा, आर0टी0ओ0 श्री संजय सिंह, कम्पनी सेके्रटरी श्री दिलीप दीक्षित, ए0आर0एम0 श्री धीरज पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक यातायात एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
----------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home