Tuesday, August 25, 2020

सरकार का भरोसा आई ए एस पर पी सी एस साइड में

◆ *सरकार का भरोसा आईएएस पर , पीसीएस साइड में*

◆ *आईएसएस अफसरों पर मेहरबान योगी सरकार, पीसीएस अफसरों के लिए निर्धारित पदों पर भी आईएएस तैनात*
*विकास प्राधिकरण 15 में से 14 में आईएएस अफसर उपाध्यक्ष*

प्रदेश के 16 विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष के पद विभिन्न वेतनमानों में पीसीएस अफसरों के लिए चिह्नित हैं। इनमें 15 प्राधिकरणों में नियमित उपाध्यक्षों की तैनाती है। आईएएस की तैनाती वाले प्राधिकरणों में गाजियाबाद, कानपुर नगर, बुलंदशहर, शुक्लागंज-उन्नाव, अलीगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, हापुड़-पिलखुआ शामिल हैं। सहारनपुर में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी के पास प्रभार है।

*सीडीओ पद पीसीएस-पीडीएस के, पर 49 जिलों की कमान आईएएस को*

75 जिलों में से 73 में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद अलग-अलग संवर्गों के लिए चिह्नित हैं। 45 जिलों में सीडीओ का पद विभिन्न वेतनमानों में पीसीएस के लिए व 28 पद ग्राम विकास विभाग के पीडीएस संवर्ग के लिए है। इन 73 में से आठ महत्वाकांक्षी जिलों में युवा आईएएस की तैनाती की व्यवस्था बना दी गई। मगर, अभी 49 जिलों में आईएएस संवर्ग के सीडीओ तैनात हैं। बाकी 26 जिलों में से पांच में पीसीएस और अन्य में पीडीएस के अधिकारी हैं

*17 नगर निगमों में से 12 की कमान आईएएस अफसरों को*  

प्रदेश में नगर निगमों के नगर आयुक्त का पद पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों के लिए सुरक्षित है। लेकिन, 17 में से 12 नगर निगमों-अयोध्या, मेरठ, वृंदावन-मथुरा, अलीगढ़, झांसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद की कमान आईएएस अफसरों के हवाले है। सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर व गोरखपुर में ही वरिष्ठ पीसीएस अफसर नगर आयुक्त हैं।
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home