Thursday, August 27, 2020

उन्नाव में कला विधा को भी बढावा दिया जायेगाः

उन्नाव में कला विधा को भी बढावा दिया जायेगाः

उन्नाव 27 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज जनपद उन्नाव के पेंटिग कलाकार श्री अभिषेक कुशवाहा ब्लाक सिकन्दर पुर सरोसी के गा्रम नासिर खेडा के कला प्रतिभा को देखते हुये उन्होेंने कहा कि इस जनपद में अच्छे कलाकार भी है जिनको बढावा देना आवश्यक है। उन्हें श्री अभिषेक कुशवाहा द्वारा तैयार की गयी जिलाधिकारी की तस्वीर को स्केच के माध्यम से बनाकर भेट किया गया। जिसे देख कर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये  कि इस तरह की प्रतिभा को बढावा देने एवं उत्साहवर्धन हेतु 02 अक्टूबर को श्री कुशवाहा द्वारा बनायी गयी विभिन्न प्रकार की स्क्रेस पेंटिग व अन्य पेंटिग का स्टाॅल कलेक्टेªट में लगवाने की व्यवस्था कराने को कहा।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home