प्रयागराज एस एसपी के आदेश को दरकिनार कर कवरेज जाते हुए पत्रकारो को परेशान करती शाहगंज पुलिस
प्रयागराज एसएसपी के आदेश को दरकिनार कर कवरेज पर जाते हुए पत्रकारों को परेशान करती शाहगंज पुलिस
प्रयागराज/इलाहाबाद:संगम नगरी प्रयागराज के एस एस पी के आदेश के बावजूद पुलिस कर्मी नहीं कर रहे मीडिया कर्मियों का सम्मान। शहर के कई चेकपोस्ट्स पर मीडिया कर्मियो को रोका जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद जान जोखिम में डाल पत्रकार पहुँचा रहे है आमजनों और ऊपर बैठे अधिकारियो को खबर। इन खबरों से ही वस्तु स्थिति का आंकलन होता है और जन समस्याओं के निराकरण के लिए सही कदम उठाने में मदद मिलती है। परंतु कुछ पुलिस कर्मी मीडिया कर्मियों को डराने और हतोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं।ऐसा नहीं है कि मीडिया कर्मियों की आवाजाही रोकने के पीछे कोई विशेष कारण हो बल्कि ऐसा करने का मकसद केवल अनावश्यक रोब गाँठना है।
ब्यूरो प्रयागराज
शिव यादव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home