Wednesday, September 9, 2020

प्रेस विज्ञप्ति 09 सितमबर 2020

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 09 सितम्बर, 2020
अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उ0प्र0, श्री सुनील भराला की अध्यक्षता में श्रमायुक्त कार्यालय में श्रमिकों के हितो में संचालित योजनाओं के संबंध में परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि उ0प्र0 के संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये श्रमिकों की आय रू0 400 से बढाकर 15 हजार रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है,अब 15 हजार रू0 प्रतिमाह प्राप्त करने वाले श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया है कि उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद का शताब्दी वर्ष दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म दिवस दिनांक 10 नबम्बर, 2020 को लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रमिकों के हितों में संचालित धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा योजना, खेल कल्याण योजना तथा पुस्तक क्रय योजना का शुभारम्भ किया जायेगा तथा इसी के साथ श्रम कल्याण परिषद की स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि पूर्व में 20 श्रमिकों को जो कारखाना में कार्य करने पर योजनाओं का लाभ दिया जाता है,अब मात्र 05 श्रमिकों को दुकान,होटल,कारखाना वं अन्य हांेटल नर्सिगंहोम में काम करने वाले श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। 
  बैठक में उन्होेने बताया कि ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अन्तर्गत कामगारों की पुत्रियों तथा स्वयं महिला कामगारों के कानूनी प्राविधानों के अन्र्तगत पुर्नविवाह जिसमें पुत्री/स्वयं महिला कामगार की आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होेने बताया कि दत्तोंपत ठेंगडी श्रमिक मृतक अत्येष्टि सहायता योजना के अन्र्तगत पात्र पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु की स्थिति में उसके आश्रित को रू0 5000 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी।उन्होेने श्रमिकों के हितों में संचालित योजनाओं गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना,जिसमें श्रमिको के दो बच्चों को 60 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालों विद्यार्थियों को 3000 तथा 75 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्याथियों को 5 हजार रू0 प्रदान किये जाने तथा,राजा हरिश्चन्द्र श्रमिक मृतक आर्थिक सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक के मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को 15 हजार की धनराशि सहयता के रूप में दिये जाने का व्यापक प्रचार प्रसार कर जनपदों में कराये जाने हेतु र्हािर्डंग/बैनर लगाये जाने के निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दियें।
बैठक में श्री फैजल आफताब,पदेन सदस्य सचिव,श्री अजीत जैन, उपायुक्त श्री अमित मिश्रा उप श्रमायुक्त,श्री मोहित पान्डेय,सुरेश अवस्थी,अजय भदोरिया सहित परिषद के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।
---------------------------------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home