Thursday, September 3, 2020

बैंकों और NBFC के साथ वित्त मंत्री की बैठक, कहा- 15 सितंबर तक लागू करें रिजॉल्युशन स्कीमलोन रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को बैंकों और NBFC से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कीं. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक रिजॉल्युशन प्लान को लागू कर दिया जाए ताकि बिजनेस को सपोर्ट मिल सके.नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को सभी बैंकों को कहा कि वो जल्द से जल्द रिजॉल्युशन प्लान (Resolution Plan) लागू करें. कोविड-19 संकट के बीच बिजनेस को रिवाइव करने के लिए इस स्कीम को लागू किया जा रहा है.

बैंकों और NBFC के साथ वित्त मंत्री की बैठक, कहा- 15 सितंबर तक लागू करें रिजॉल्युशन स्कीम

लोन रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को बैंकों और NBFC से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कीं. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक रिजॉल्युशन प्लान को लागू कर दिया जाए ताकि बिजनेस को सपोर्ट मिल सके.

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को सभी बैंकों को कहा कि वो जल्द से जल्द रिजॉल्युशन प्लान (Resolution Plan) लागू करें. कोविड-19 संकट के बीच बिजनेस को रिवाइव करने के लिए इस स्कीम को लागू किया जा रहा है. वित्त मंत्री ने इन बैंकों को निर्देश दिया है कि वो रिजॉल्युशन प्लान को 15 सितंबर तक रोल आउट कर दें. उन्होंने बैंकों को यह भी कहा कि लोन रिपेमेंट पर मोरेटोरियम खत्म होने के बाद भी जरूरत पड़ने पर उधार लेने वालों को सपोर्ट करें. महामारी के बीच इससे बैंकों के क्रेडिट एसेसमेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'बैंकर्स से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने रिजॉल्युशन के लिए बोर्ड अप्रुवल पॉलिसी पर विशेष ध्यान दिया. योग्य बॉराेवर्सकी पहचान कर उन्हें मदद पहुंचाने पर भी उन्होंने जोर दिया. ​मौजूदा​ स्थिति में बिजनेस के लिए बेहतर होगा कि जल्द से जल्द रिजॉल्युशन प्लान को लागू किया जाए
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home