Sunday, April 19, 2020

शुक्लागंज ब्रेकिंग

शुक्लागंज ब्रेकिंग


भोपाल से आया मेरा साला, साले को सलाम करू या भगा दू।

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के  पोनी रोड़  नीलम स्वीट के सामने वाली गली मे एक  आदमी भोपाल से अपने जीजा के घर आ गया जैसे ही मोहल्ले वालों को ये जानकारी मिली तो मोहल्ले मे अफरा तफरी मंच गई। स्थानीय लोगों ने तुरन्त प्रशासन को जानकारी दी। वही सुनील ने बताया कि ये हमारा साला  जिसका नाम गुड्डू है।वो भोपाल मे राजश्री कम्पनी मे नौकरी करता था। वह भोपाल से आज शुक्लागंज हमारे घर आ गया। हमने तो कई बार 112 पर काल की। लेकिन हमारी तो काल लगी ही नहीं। मोहल्ले वालो ने पुलिस को सूचना दी होंगी तो सवेरे लगभग 9 बजे पुलिस वाले आए और् लिख कर ले गये। तब से हम सब स्वास्थ विभाग की टीम आने का इंतजार कर रहे लेकिन अभी तक कोई नही आया। वही इलाके मे भय का माहौल बना हुआ है। कि कब टीम आएंगी और इसकी जांच होगी। ऐसे तो कहा जाता है। कि जागरुक  रहे जैसे ही कोई बाहर से आए तुरन्त सूचना दे।लेकिन सूचना देने पर भी किसी के कान मे जू तक नही रेंग रहा है।

पंकज श्रीवास्तव
की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home