Friday, May 29, 2020

रेलवे टिकट रिजर्वेशन में हुआ बदलाव और 31 मई से नियम होगा लागू

नई दिल्ली. 1 जून से भारतीय रेलवे यात्रियों के लिये 200 अतिरिक्त ट्रेन चलाने जा रहा है ऐसे में अब हर कोई एक कंफर्म टिकट चाहता है कि ताकि यात्रा में परेशानी न हो, अब आपकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने टिकट के एडवांस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।
3 माह पूर्व बुक करायें एडवांस टिकट
भारतीय रेल ने रेल यात्रियों के हक में एक बड़ा फैसला किया है। यात्री अब सीधे 3 माह पूर्वही अपनी यात्री की टिकट बुक करा सकते है। इससे टिकट मिलने और यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी। बताते चलें कि अभी तक आप सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। 3 माह पूर्व टिकट बुक कराने के साथ रेलवे ने इन ट्रेन में करंट सीट बुकिंग तत्काल कोटा बुकिंग और बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। यह सभी बदलाव 31 मई की सुबह से लागू किये जायेंगे।

दिल्ली संवाददाता मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home