Wednesday, May 20, 2020

नोएडा बिना अनुमति बसें जमा करने पर कांग्रेस नेता समेत 4 पर एफआईआर, 2 बस भी सीज

नोएडा बिना अनुमति बसें जमा करने पर कांग्रेस नेता समेत 4 पर एफआईआर, 2 बस भी सीज


गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में पुलिस ने एमिटी और महामाया फ्लाईओवर के पास बस जमा करने के आरोप में कांग्रेस के नेता पंकज मलिक सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि ये बिना मंजूरी के यहां बसें जमा कर रहे थे। इस मामले में नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि ये लोग बगैर किसी परमीशन के कुछ लोग एमिटी व महामाया फ्लाईओवर के पास बसें जुटा रहे थे।
सूचना पर मौके पर पड़ताल करवाई गई तो वहां खड़े कुछ लोगों ने खुद को कांग्रेसी नेता बताया। चार लोगों के खिलाफ भीड़ जुटाने, लॉकडाउन का उल्लंघन व अन्य धाराओं में सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
दो बसों का परमिट व फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला उनको एआरटीओ प्रवर्तन ने सीज किया है।
संवददाता की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home