Sunday, May 10, 2020

72घण्टे बाद महाराष्ट्र से आया युवक कोरोना पॉजीटिव, उन्नाव में संक्रमितो की संख्या 4

उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद धीरे धीरे जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। गैर प्रान्तों से आने वाले युवकों की स्क्रीनिंग पर प्रशासन नजर बनाए हुए है बावजूद इसके गुरुवार को महाराष्ट्र से लौटे युवक में कोरोना का संक्रमण पाया गया। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए युवक को उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया और उसके घर वालों को आइसोलेट किया है।
सोहरामऊ के मिर्जापुर निवासी युवक गुरुवार को महाराष्ट्र से लौटा तो उसकी स्क्रीनिंग करने के बाद घर भेज दिया गया।शुक्रवार को तबीयत खराब होने की वजह से घर वालों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी तो युवक को नवाबगंज में बने सरस्वती मेडिकल कॉलेज में रखा गया। युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।शनिवार रात आयी जांच रिपोर्ट में युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ आशुतोष ने बताया कि युवक को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था। जहां से उसे लखनऊ रवाना कर दिया गया।

उन्नाव संवाददाता 

पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home