Friday, May 8, 2020

उन्नाव व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

उन्नाव व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा ।

उन्नाव प्रतिनिधि व्यापार मंडल ने आज लॉकडॉन में सभी तरह के व्यापारिक गतिविधियां बंद होने के कारण जनता को हो रही खासी परेशानी । 
जिस पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि व्यापारियों व जनता की समस्या को देखते हुए निम्न मांगों को लेकर आज हम व्यापार मंडल सदस्य उन्नाव सिटी  मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें निम्न मांगे हैं । 
 1 - स्कूलों की अप्रैल , मई, जून की फीस माफ की जाए । 
2- व्यापारियों के द्वारा किए गए सभी प्रकार के लोन पर 3 माह का ब्याज माफ किया जाए ।
3 - सभी प्रकार की फुटकर दुकाने एवं उत्पादन करने वाले सभी इंडस्ट्रियो को  शुरु करने का आदेश तत्काल पारित करें जिससे वह काम शुरु कर पाए। 
4 - आयकर एवं जी एस टी के आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। 
5- छोटे व मध्यम व्यापारियों को ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था कराई जाए । 
और सबसे अहम 
6- व्यापार व उद्योग दुकाने ना खुलने के कारण बिजली का बिल माफ हो। 
7- केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार व्यापारियों को व्यापार करने में गति प्रदान हो । 
इसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष हरि गुप्ता , रामशंकर, मनीष शुक्ला ,जयसिंह व समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
उन्नाव संवाददाता 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home