Friday, May 29, 2020

जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को किया निर्देशित

जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को किया निर्देशित


कानपुर-पांडु नदी के किनारे  वृक्षारोपण कराया जाए इसके  किनारे किनारे बांस के पेड़ लगाए जाएं बॉस जल संरक्षण करने में सहायक होता है किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें आम, अमरूद नींबू करौंदा आदि फलदार पेड़ दिए जाएं ताकि उनकी आय बढ़ सके किसानों को कृषि वानिकी पेड़ लगाने के लिए प्लानिंग करते हुए ग्राम वार छोटी-छोटी योजना बनाकर पौधरोपण कराया जाए और इन पौधों को जीवित रखने के लिए उनका संरक्षण जरूरी है जिसके लिए सीमेंट की बोरियों का       पाड़ लगाते हुए उसके चारों तरफ कांटे वाले वृक्ष लगाए जाए ताकि वह संरक्षित हो सके समस्त  माध्यमिक शिक्षा समस्त प्राइवेट  स्कूलों तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण कराया जाए इसके लिए अभी से ही कार्य योजना बनाते हुए सभी को लक्ष्य दे दिया जाए सरकारी जमीन, तालाबों सड़क किनारे  तथा पी०एम० आवास योजना के तहत समस्त कालोनियों के चारों तरफ नीम, जामुन, पीपल, बरगद पाकड़ आदि छायादार वृक्ष लगाए जाएं जिसके लिए गड्ढा खोदकर उनमे जलकुंभी खाद के तौर पर प्रयोग किया जाए कृषक सम्मान निधि के लाभार्थियों को 20-20 पेड़ दिए जाएं और उनको संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी उन्हें को दी जाए उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौध रोपित करने हैं जनपद कानपुर नगर का लक्ष्य 35,29,440 लाख है

उक्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ० ब्रह्मदेव राम तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला            वृक्षारोपण समिति की बैठक की करते हुए समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों दिये बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद कानपुर नगर में वृक्षारोपण करने का लक्ष्य 35,29,440 है जिसके क्रम में ग्राम विकास विभाग को 10, 26,800, राजस्व विभाग को 1,16,900, पंचायती राज विभाग को 1,16,900, कृषि विभाग 1,96,560, नगर विकास 1,19,900 उद्यान विभाग को 71000 आदि अन्य विभागों को  वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य दिया गया है जिसके संदर्भ में समस्त विभाग दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष स्थान का चयन करते हुए गड्ढा खोदने का कार्य कर उनमें जलकुंभी डालकर खाद का प्रयोग करते हुए वृक्षारोपण करें ताकि यह वृक्षारोपण सफल हो उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में जो वृक्षारोपण कराया गया था उनका सत्यापन भी कराया जाए ताकि यह पता चल सके कि वतर्मान में उनमें से कितने पेड़ जीवित हैं बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पूरे उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौध रोपित किए जाने हैं जिसके क्रम में जनपद कानपुर नगर को 35,29,440 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है प्रत्येक दशा में यह लक्ष्य प्राप्त करना है इसके लिए कार्य योजना बनाते हुए सभी विभाग अपनी सूचना दे ताकि पौधे उपलब्ध कराने के लिए उनके गांव मे पौधे पहुचाने में  आसानी रहे जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त ग्राम प्रधानों के द्वारा उनके गांवों में कितने पेड़ 100 वर्ष की आयु के हैं सूची दे ताकि यह पता हो सके कि जनपद में कितने वृक्ष वर्ष के हैं उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ साथ हमे जो लक्ष्य  पौध रोपण (वृक्ष महाकुंभ) के तौर पर मिला है इस  लक्ष्य को सफल बनाने के लिए समयबद्ध तरीके से तैयारी अभी से ही  पूर्ण करनी होगी लॉकडाउन कोविड-19 महामारी के चलते कार्य योजना बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समस्त विभाग पौध रोपण कार्य  के लिए तैयारी कर ले

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वीरेंद्र पांडे, जिला वन अधिकारी समेत समस्त सबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

कानपुर  संवाददाता 

राम अनुज की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home