Saturday, May 2, 2020

केस्को एमडी ने बिना जाँच की कानपुर पुलिस की छवि धूमिल

केस्को एमडी ने बिना जाँच की कानपुर पुलिस की छवि धूमिल


घर पर हुई घटना को ऑन ड्यूटी बता जिलाधिकारी एंव एसएसपी से की फर्जी शिकायत

गोविन्द नगर केस्को के संविदा कर्मचारी विशाल को पीटने की घटना

कल रात गोविन्द नगर केस्को के संविदा कर्मचारी विशाल को पीटे जाने की घटना को केस्को एमडी ने दूसरा रूख देते हुए पुलिस कर्मियों की गलती बता दी
जबकि बकौल केस्को संविदा कर्मचारी विशाल घर से ही दूध लेने के लिए बाहर चौराहे पर बिना मॉक्स के गया था वो ऑन ड्यूटी नहीं था

पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के जवानों ने बिना मॉक्स फर्जी टहलने के चक्कर में केस्को संविदा कर्मचारी विशाल की पिटाई की

जिसे केस्को अधिकारियों ने बढाचढा कर जिलाधिकारी एंव एसएसपी और मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया

संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने जब सही स्थिति जानने के लिए केस्को संविदा कर्मचारी विशाल से फोन पर बातचीत की तो पता चला कि उसकी ड्यूटी रात 12 बजे से है और गलती उसकी है कि उसने मॉक्स नहीं पहना था और चौराहे पर दूध लेने गया था

महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने केस्को संविदा कर्मचारी विशाल को बताया कि पुलिस के जवानों ने तुम्हारी गलती पर ही तुम्हें मारा है इस तरह पुलिस को गलत कहना ठीक नहीं है

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home