ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं किया गया है कोई बदलाव, ग्रामीण क्षेत्र में पहले की तरह खुलते रहेंगे बाजार, फैक्ट्री व उद्योग -
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं किया गया है कोई बदलाव, ग्रामीण क्षेत्र में पहले की तरह खुलते रहेंगे बाजार, फैक्ट्री व उद्योग - डीएम।
ग्रामीण क्षेत्र में जहां-जहां मिल रहे हैं पॉजिटिव केस, उस कन्टेनमेन्ट इलाके में रहेगी पाबंदी - डीएम।
अलीगढ़ शहर में प्रातः 7 बजे से 11 बजे के मध्य दूध, दही, पनीर की आपूर्ति रहेगी जारी, सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पहले की तरह खुलती रहेंगीं दूध, दही, पनीर की डेयरी व दुकानें, अन्य सभी दुकानें रहेंगी पूर्ण रूप से बंद - डीएम।
थाना सासनी गेट, देहली गेट व कोतवाली में नहीं दी गई कोई भी छूट, तीनों थाना क्षत्रों में सिर्फ खुलेंगे अस्पताल और जारी रहेगा 100% लॉक डाउन - डीएम।
फफाला मार्किट खुलेगा दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक, दवाओं के थोक विक्रेता करेंगे सिर्फ होम डिलीवरी, थाना देहली गेट, सासनी गेट व कोतवाली में सिर्फ पास वाले थोक विक्रेताओं को होगी होम डिलीवरी की अनुमति - डीएम।
शहर (कन्टेमेंट एरिया को छोड़कर)सुबह 7 से 11 बजे तक धकेल (सब्जी,फल,पूड़ी,कचौड़ी, दूध,दही पनीर आदि) तथा दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे बाजार - डीएम।
शहर में 12 से शाम 5 बजे तक खुलने वाले बाजार में शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित प्रतिष्ठानों को छोड़कर खुलेंगीं सारी दुकानें व शोरूम।
Labels: Aligharh

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home