Monday, June 1, 2020

अलीगढ़ समद रोड पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने सीएमएस कम्पनी की केश वेन पर फायरिंग कर 22 लाख 70 हजार रुपये का केश लूटकर हुए फरार,

ब्रेकिंग अलीगढ़
अलीगढ़ समद रोड पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने  सीएमएस कम्पनी की केश वेन पर फायरिंग कर 22 लाख 70 हजार रुपये का केश लूटकर हुए फरार,
बदमाशों की फायरिंग में राहगीर युवती महिला सहित तीन लोग हुए घायल घायलों को उपचार के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज

संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, May 28, 2020

अलीगढ़ कोरोना समीक्षा- बैठक


 अलीगढ़ कोरोना समीक्षा- बैठक


डीएम की अध्यक्षता में कोरोना महामारी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, एसएसपी, सीडीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।

कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर कोरोना कन्ट्रोल रूम के बेहतर संचालन के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा के उपरांत निम्न निर्देश दिये गयेः-

1. मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन की तरफ से की गई सैंपलिंग में कल दिनांक 26.05.2020 को जनपद में कोई भी कोरोना पाॅजिटिव नही आया है। निजी लाल पैथ लैब से 03 व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव आये है। ये सभी लोग जनपद से बाहर इलाज कराने बाहर चले गये है। जेएन मेडीकल काॅलेज में जनपद की 450 कोरोना की जाॅच रिपोर्ट पेंडिग है। निर्देश दिये कि प्रधानाचार्य, जेएन मेडीकल काॅलेज को पत्र लिखकर रिपोर्ट न भेजे जाने का कारण पूछ लिया जाये।

जनपद में अब तक जिला प्रशासन के द्वारा 5972 तथा जेएन मेडीकल काॅलेज के द्वारा 2008 की सैम्पलिंग  की गई है। इस प्रकार कुल 7980 सैम्पलिंग अब तक हुई है, जिनमें कुल 127 कोविड मरीज मिले हैं। निर्देश दिये कि कोविड-19 की जाॅच हेतु निजी पैथलैव के पूर्ण दस्तावेजों को देखकर ही अनुमति दी जाये। 

2. निर्देश दिये कि प्रवासी मजदूरों का सर्वे कराकर प्रत्येक ग्राम में प्रवासी मजदूरों की सूची बना ली जायें तथा उनका रख रखाव तहसील व ब्लॉक में रक्षित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा सूची के अनुसार प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड भी बनबाये जायें। इसके अतिरिक्त प्रवासी मजदूरों में जो स्किल्ड मजदूर है, इनकी छटनीकर अलीगढ के उद्योगों मेें नौकरी दिलाने की कार्यवाही की जायें।

3. जिला अभिहित अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थों की जाॅच की जाये तथा दही, पनीर, बटर, आदि वस्तुओं की जांच नियमित रूप से करते हुये उसके फाटो एवं वीडियो डीएम वार रूम को विवरण सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त पूर्ति विभाग, गेहूॅ खरीद व पशुपालन की योजनओं में प्रदेष में अलीगढ नं.1 पर है।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नगर/प्रशासन/वि0रा0) नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप श्रमायुक्त, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी अधिकारी कोरोना कन्ट्रोल रूम, अलीगढ शहर के थानावार समस्त मजिस्ट्रेट, जीएम डीआईसी उपस्थिति रहे।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Wednesday, May 27, 2020

राहत मित्र एप के माध्यम से प्रवासी श्रमिको को दिया जाएगा रोजगार, निगरानी समिति ओर अधिक हो सक्रिय, प्रवासी श्रमिको की करे निगरानी।

कोविड 19 के अंतर्गत डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्रभूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में आए प्रवासियों का डाटा तैयार कर राहत मित्र एप पर श्रमिकों के पंजीकरण,निगरानी समिति,राशन कार्ड बनाए जाने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें एडीएम प्रशासन श्री डीपी पाल व एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने बैठक में मौजूद एसडीएम व सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी प्रवासी मजदूर अलीगढ़ में आये है उनका शत प्रतिशत राशन कार्ड बनाया जाएगा।जिससे उन्हें शासन की योजना से आच्छादित किया जा सके तथा सभी श्रमिको को शासन की मंशा के अनुरूप 1 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे इसके साथ ही ईडीएम श्री मनोज राजपूत ने राहत मित्र एप के बारे में तकनीकी जानकारी दी।इसके साथ ही एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 5000 से अधिक प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं।एडीएम वित्त ने बताया कि प्रवासी राहत मित्र एप राजस्व विभाग द्वारा यूएनडीपी के सहयोग से तैयार किया गया है। सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपसी सूचनाओं के लेनदेन करते हुए जनपद में आये प्रवासी नागरिकों को रोजगार एवं आजीविका मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से आश्रय केंद्र में ठहरे हुए व्यक्तियों एवं किसी कारण से अन्य प्रदेशों से सीधे अपने घरों को पहुंचे प्रवासी व्यक्तियों का भी पूरा विवरण भी लिया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश में आने वाला कोई भी प्रवासी छूट ना पाए। प्रवासी राहत मित्र एप में व्यक्ति की मूलभूत जानकारियां जैसे नाम, शैक्षिक योग्यता, स्थाई पता, खाता नंबर, कोविड-19 से संबंधित स्क्रीन की स्थिति एवं अनुभव के साथ 17 विभिन्न प्रकार की जानकारियां अपलोड किए जाने के साथ ही 65 से भी ज्यादा प्रकार के कौशल का विवरण एकत्रित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड संक्रमण के दौरान अन्य प्रांतों से आए प्रवासी नागरिकों को दी जाने वाली सहायता राशि के वितरण की स्थिति भी ऐप में दर्ज की जाएगी। किसी भी प्रकार की डुप्लीकेशन से बचने के लिए यूनिक मोबाइल नंबर को आधार बनाया गया है। इस एप का ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों का डाटा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा।उन्हों ने बताया कि नगरीय एवं शहरी क्षेत्र के लिए शासन द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन, ग्रामीण क्षेत्र के लिए डीपीआरओ को डेटा संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
अलीगढ़ संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

चंडौस क्षेत्र में चल रहे करवन नदी के जीणोद्धार कार्य का जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गभाना ने किया निरीक्षण

चंडौस क्षेत्र में चल रहे करवन नदी के जीणोद्धार कार्य का जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गभाना ने किया निरीक्षण।




अलीगढ़🔸
डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्रभूषण सिंह की परिकल्पना है कि अलीगढ़ जनपद की विलुप्त नदियों व तालाबों का जीणोद्धार कर उनको फिर से जीवत कर किया जाये।इसके साथ ही डीएम श्री चन्द्रभूषण सिंह के सपने को साकार करते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गभाना श्रीमती अनिता यादव ने तहसील की करवन नदी के जीणोद्धार करने का संकल्प लिया है जिस पर लगातार कार्य जारी है और इसी के क्रम में आज जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गभाना श्रीमती अनिता यादव ने करवन नदी पर चल रहे जीणोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि करवन नदी का 60%जीणोद्धार कार्य पूरा हो चुका है जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा।इस मौके पर बीडीओ अकराबाद श्री पूर्णवोरा मौजूद रहे।

अलीगढ़ संवाददाता 



Labels:

Wednesday, May 20, 2020

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं किया गया है कोई बदलाव, ग्रामीण क्षेत्र में पहले की तरह खुलते रहेंगे बाजार, फैक्ट्री व उद्योग -

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं किया गया है कोई बदलाव, ग्रामीण क्षेत्र में पहले की तरह खुलते रहेंगे बाजार, फैक्ट्री व उद्योग - डीएम।


ग्रामीण क्षेत्र में जहां-जहां मिल रहे हैं पॉजिटिव केस, उस कन्टेनमेन्ट इलाके में रहेगी पाबंदी - डीएम।

अलीगढ़ शहर में प्रातः 7 बजे से 11 बजे के मध्य दूध, दही, पनीर की आपूर्ति रहेगी जारी, सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पहले की तरह खुलती रहेंगीं दूध, दही, पनीर की डेयरी व दुकानें, अन्य सभी दुकानें रहेंगी पूर्ण रूप से बंद - डीएम।

थाना सासनी गेट, देहली गेट व कोतवाली में नहीं दी गई कोई भी छूट, तीनों थाना क्षत्रों में सिर्फ खुलेंगे अस्पताल और जारी रहेगा 100% लॉक डाउन - डीएम।

फफाला मार्किट खुलेगा दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक, दवाओं के थोक विक्रेता करेंगे सिर्फ होम डिलीवरी, थाना देहली गेट, सासनी गेट व कोतवाली में सिर्फ पास वाले थोक विक्रेताओं को होगी होम डिलीवरी की अनुमति - डीएम।

शहर (कन्टेमेंट एरिया को छोड़कर)सुबह 7 से 11 बजे तक धकेल (सब्जी,फल,पूड़ी,कचौड़ी, दूध,दही पनीर आदि) तथा दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे बाजार - डीएम।

शहर में 12 से शाम 5 बजे तक खुलने वाले बाजार में शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित प्रतिष्ठानों को छोड़कर खुलेंगीं सारी दुकानें व शोरूम।

Labels:

Thursday, May 14, 2020

अलीगढ़। प्रशासन द्वारा कोटेदारों को घर

अलीगढ़। प्रशासन द्वारा कोटेदारों को घर - घर राशन पंहुचाने के आदेश से कोटेदारों में आक्रोश फैला। 

कोटेदारों ने अपनी ई-पाश मशीन आपूर्ति विभाग के कार्यालय में दी। जिला पूर्ति अधिकारी के न होने पर वही उनके इंतजार में बैठे। सूत्र यह भी बताते हैं कि अलीगढ़ के शहरी इलाके के तीन थानों के क्षेत्र में हाॅटस्पाट होने के कारण अघोषित कफ्यू लगा है।
        गौरतलब है कि कोई अधिकारी निरिक्षण पुस्तिका में लिखने को तैयार नहीं।
        इस संबंध में जब जिला पूर्ति अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तीन थानों में कफ्यू लगा है कोटेदारों से जनहित में शासन की मदद करने के लिए कहां गया है कि जब तक कफ्यू लगा है होम डिलिवरी से वितरण कर दे। कोटेदारों को साबुन, मास्क व सेनिटाइजर आदि उपलब्ध कराये गये हैं। दूसरी तरफ कोटेदारों ने इसका खंडन किया है।
अलीगढ़ संवाददाता
की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, May 4, 2020

अलीगढ़ । जिले के बरला थाना क्षेत्र में नरौना बरला मार्ग पर उधारी की रकम लेकर बाइक से वापस लौटकर आ रहे

अलीगढ़ । जिले के बरला थाना क्षेत्र में नरौना बरला मार्ग पर उधारी की रकम लेकर बाइक से वापस लौटकर आ रहे पशु व्यापारी के ड्राइवर की दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद तमंचे के बल पर ड्राइवर से 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लॉकडाउन में बदमाशों ने लूट कर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है ।

Labels:

Thursday, April 23, 2020

अलीगढ़ में पुलिस और दुकानदारों के बीच हुवा संघर्ष

अलीगढ़ के भोजपुर सब्जी मंडी में दुकानदारों को से मिली छूट सुबह 6 से 11 बजे के बाद भी दुकान खोले थे पुलिस के मना करने पर दुकानदारों ने पत्थर फेंकने चालू कर दिया संघर्ष के दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
अलीगढ़  में पुलिस और दुकानदारों के बीच हुवा संघर्ष 

Labels: