Tuesday, June 23, 2020

पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी Tik Tok स्टार…


                              पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी Tik Tok स्टार…

जिसे ढूंढ रही थी यूपी पुलिस…

जिसे ढूंढ रही थी यूपी पुलिस…


जून मंगलवार 23-6-2020गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश। पुलिस ने नैना हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 20 हजार के इनामी शेर खान को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा दो अन्य शरणदाताओं को भी गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में अब तक 6 अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं।
दरअसल,यह मामला थाना टीला मोड़ के तुलसी निकेतन का है। जहां बीती 17 जून की शाम 19 वर्षीय नैना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की कई टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। यही नहीं जब मुख्य आरोपी शेर खान का खुलासा हुआ तो गाजियाबाद पुलिस ने उसके सिर पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो टीमें क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम और क्षेत्राधिकारी नगर चतुर्थ के नेतृत्व में गठित की। पुलिस को तलाश थी मुख्य आरोपी शेर खान की, जो एक टिक टॉक स्टार भी है। सोमवार को पुलिस टीम के हाथ एक ख़बर लगी, जिसके मुताबिक मुख्य अभियुक्त शेर खान हर्ष विहार से पंचशील कॉलोनी जा रहा था। ठीक उसी समय पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा।

खबर सूत्रों के हवाले से 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home