Tuesday, June 23, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 23 जून 2020

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 23 जून, 2020
डा0 शुचिता चतुर्वेदी, सदस्य, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उ0प्र0 की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कोविड-19 के अन्तर्गत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उन्होनें जिला प्रोवेशन अधिकारी से बालिकाओं के कोरोना से संक्रमिकत होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की, इस संबंध में बताया गया कि इस संरक्षण गृह में प्रवेश के दौरान ही जो बालकायें गर्भवती थी, एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी उन बालिकाओं की आवश्यक जांच कराने में सहयोग करने एवं देखभाल करने हेतु लगायी गई थी, जो अस्पताल में जाती-आती थी। संभवतः उस महिला कर्मचारी से संक्रमण फैलने की संभावना है।बैठक में बताया गया कि बालिका संरक्षण गृह में लक्षणविहीन कोरोना के 57 केस बालिकाओं के मिले है। किसी बालिका में हेपेटाइटिस सी एवं एचआईबी के लक्षण नहीं पाये गये हैं। कोरोना धनात्मक पाई गई बालिकाओं को कांशाीराम चिकित्सालय, लाला लाजपतराय चिकित्सालय एवं रामा मेंडिकल अस्पताल, में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
     बैठक उपरान्त उन्होंने जिला राजकीय बाल संरक्षण गृह बालिका, स्वरूप नगर में 57 बालिकाओं के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने पर शेष बालिकाओं के केडीए ग्रींस में क्योरनटाइन में रखे जाने पर वहाॅं का निरीक्षण किया। उन्होनें केडीए ग्रींस के क्योरनटाइन सेन्टर में राजकीय बाल गृह बालिका की अधीक्षका से सम्पर्क करते हुये बालिकाओं के संक्रमित होने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डा0 अरविन्द भूषण से भी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधा एवं खान-पान के संबंध में जानकारी ली। उन्होनें बालिकाओं के दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा क्योरनटाइन सेन्टर में पायी गई व्यवस्थाओं से सन्तोष व्यक्त किया।। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बालिकाओं की एक कोरोना की जांच शीघ्र कराई जायेगी। उन्होनें अधीक्षिका को निर्देशित किया कि बालिकाओं को दिये जाने वाले फल एवं अन्य खाद्य पदार्थो में सफाई का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दियें। उन्होनें बालिका संरक्षण गृह को सेनेटाइजेशन कराये जाने के साथ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय बाल संरक्षण बालिकायें अधिक संख्या में रह रही थी। बैठक में श्री अजीत कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सीएमओ0 डा0ए0के0शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दक्षिण अर्पणा गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
------------------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home