Saturday, June 20, 2020

क्रिकेट खेल रहे पत्रकार की हृदय आघात से मौत

खेल के मैदान में ही आ गया अटैक

दमोह। स्थानीय खेल के मैदान पर क्रिकेट खेल रहे पत्रकार की हृदय आघात से मौत हो जाने की खबर मिली है। उल्लेखनीय है कि युवा पत्रकार को खेल के मैदान पर ही हृदय आघात आया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी तत्काल ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय प्ले ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहे युवा पत्रकार प्रशांत चौरसिया को अचानक अटैक आ गया।यह देखते ही उनके साथी खिलाड़ी दौड़े तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
उसके बावजूद युवा पत्रकार की जान नहीं बचाई जा सकी। बता दें कि शनिवार की सुबह दमोह मीडिया जगत व चौरसिया समाज के लिए दुखद खबर सामने लाई। ज्ञातव्य हो कि एक टीवी चैनल के युवा एंकर और एक अन्य सोशल मीडिया पर स्थापित चैनल के न्यूज रिपोर्टर प्रशांत चौरसिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा पत्रकार प्रशांत चौरसिया रोज की तरह शनिवार सुबह शहर के तहसील ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home