जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 समितियों की बैठकः संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस्वती मेडिकल काॅलेज एवं जिला अस्पताल को एल-2 के रूप में किया जायेगा तैयारः
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 समितियों की बैठकः
संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस्वती मेडिकल काॅलेज एवं जिला अस्पताल को एल-2 के रूप में किया जायेगा तैयारः
उन्नाव 21 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने अपनी नियमित बैठक में टीम 11 की अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से कोविड-19 के तहत शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन कराये जाने पर बल दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सरस्वती मेडिकल काॅलेज से जुड़े चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि क्रिटिकल सर्विस के मामले में सरस्वती मेडिकल काॅलेज एवं जिला अस्पताल को एल-2 के रूप में तैयार किया जाये। ताकि जनपद के संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस लिये यह आवश्यक होगो कि सम्बन्धित अधिकारी एल एस एवं वेन्टीलेटर की क्रियाशीलता बनाये रखें। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित किया गया कन्ट्रोल रूम में सभी तरह की जानकारियां एवं लगाई गई टीम को राउण्डवार सक्रिय रखा जाये।
जिलाधिकारी ने एल-1 स्तर के अस्पतालों में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही यह भी कहा कि तैनात किये गये चिकित्साधिकारी समय-समय पर वार्डों का राउण्ड लेते रहें। भर्ती संक्रमित व्यक्तियों को उनके पारिवारिकजनों से स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी समय-समय पर दिये जाने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कोविड-19़ एवं संचारी रोग की गणना डोर टू डोर एक साथ कराये जाने, जिला सर्विलांस प्रभारी डा0 जयराम सिंह को कोविड-19 के तहत तत्काल व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। जनपद में कोविड-19 से सम्बन्धित बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बचाव के बारे में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले जगहों में ध्वनि विस्तारक यन्त्र अधिक से अधिक लगाये जाने के निर्देश दिये गये, जबकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरन्तर फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन तथा साफ-सफाई कराई जाती रहे। उन्होंने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आरोग्य सेतु ऐप में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराये जाने पर चर्चा करते हुये कहा कि साप्ताहिक बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से कड़ाई से कराया जाये। आवश्यकता पड़ने पर विधिक कार्यवाही जैसी कठोर कार्यवाही की जाये। कन्ट्रोल रूम प्रभारी/ अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राकेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिये हैं कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित जो भी शिकायतें एवं सूचना आये उसे तत्काल निस्तारण कराया जाये ताकि आम जनमानस को कन्ट्रोल रूम का फायदा मिल सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रोहन पी कनय, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार पाण्डेय, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home