प्रेस विज्ञप्ति उन्नाव 17 जुलाई 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द, श्रीमती सविता भारती रंजन ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2020 को समाधान दिवस
प्रेस विज्ञप्ति
उन्नाव 17 जुलाई 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द, श्रीमती सविता भारती रंजन ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2020 को समाधान दिवस की बैठक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय में सम्पन्न की गयी। जिसमें आई0आई0ए0 एसोसिएशन के गणमान्य उद्यमी श्री जी0एन0मिश्रा एवं समस्या से सम्बन्धित विभागों की उपस्थिति में प्राप्त समस्याओं का सम्पूर्ण निस्तारण करने पर सहमति कराते हुए समाधान किया गया। जिसमें मेसर्स किंग्स इण्टरनेशनल ने अवगत कराया कि विद्युत वितरण खण्ड प्रथम द्वारा विगत 20 वर्षो में इकाई द्वारा जमा किये गये सिक्योरिटी धनराशि के सापेक्ष मात्र चार वर्षो में छः वित्तीय वर्ष हेतु ब्याज का समायोजन किया गया है। जिस पर अधिशाषी अभियन्ता ने आगामी समाधान दिवस दिनांक 24 जुलाई 2020 के पूर्व समस्या का निस्तारण कराने हेतु कहा गया। मेसर्स के0वी0एस0 एक्जिम ने अवगत कराया कि दिनांक 25 जुन 2002 को रू0 19811.00 का भुगतान यू0पी0सीडा को मेंटीनेन्स चार्ज के रूप में किया गया था। जो कि अभी तक इकाई के भुगतान में समायोजित नहीं किया गया।
बैठक में इसके अतिरिक्त यू0पी0एफ0सी0 एवं यूपीसीडा से सम्बन्धित प्रकरण उठाये गये जिनके समाधान हेतु उपायुक्त उद्योग द्वारा आगामी समाधान दिवस तक आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। श्री ए0के0अग्रवाल स्टेनशनर्स मगरवारा उन्नाव ने अवगत कराया कि पीएमईजीपी के अन्तर्गत जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक मगरवारा से लोन लिया गया था जिसका भुगतान इकाई द्वारा किया जा चुका है। परन्तु बैंक द्वारा जमा प्रतिभूति उन्हें वापस नहीं की जा रही है। स्टेट बैंक प्रबन्धक ने कहा कि अग्रवाल स्टेशनर्स का प्रकरण उद्यमी द्वारा उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया गया है। जो कि अभी तक लम्बित है। अतः इस सम्बन्ध में फोरम द्वारा दिये जाने वाले निर्देश के अनुसार ही अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी। बैठक में अपर सांख्यकीय अधिकारी, शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक मगरवारा, राजकुमार एस0डी0ओ0 प्रथम, अशोक गर्ग, कान्ती मोहन गुप्ता, ए0के0अग्रवाल व अन्य अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
----------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home