आज दिनाक 26 जुलाई 29020 को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
आज दिनांक 26 जुलाई 2020 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बाड़ी कस्वा में मंडल अध्यक्ष मनोज मोदी की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष श्रृवण कुमार वर्मा के मुख्य आतिथ्य में में कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व माला पहनाकर कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रृवण कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास, हमेशा से ही सूरवीरों ने अपने अदम्य साहस से स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है। भारतीय रणबांकुरों ने कारगिल की दुर्गम चोटियों के उपर चढ़कर दुश्मनों को खदेड़कर भारतीय अस्मिता का प्रतीक और देश की आन बान और शान तिरंगा को फहराकर कारगिल युद्ध विजय का उदघोष किया। तीनों सेनाओं के सूरवीरों के साहस और देशभक्ति और कर्त्तव्य परायरणता को आज भारत का जन जन नमन करता है ।
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री व भाजपा के पुरौधा और जन जन के नेता अटल बिहारी वाजपेई जी की इच्छा शक्ति और देश के प्रति अपने अटूट आस्था व प्रेम और देशभक्ति तथा अपनी तीनों सेनाओं के जवानों के प्रति विश्वास , सामंजस्य, समर्पण का नतीजा ही कारगिल विजय दिवस के रूप में आज देश मना रहा है।
कार्यक्रम को भाजपा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह परमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह मीना, पूर्व विधायक रानी कोली, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व चेयरमैन अजमेर सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश बागथरिया, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम में मदन कोली मंडल महामंत्री, दिनेश मामा पार्षद,लक्ष्मीनारायण नागर, मनोज कोली पार्षद, अनिल गोयल,मनोज गोस्वामी, रामप्रसाद गोस्वामी मंडल महामंत्री, रनवीर सिंह हप्पू, महावीर सिंह कुशवाह, गोपाल कोली जिला परिषद सदस्य,ललितेष यादव, महेश कुशवाह के साथ साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदन कोली ने किया।
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home