लखनऊ लोक बंधु अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह।
लखनऊ बेकिंग
लोक बंधु अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह
आज फिर कोविड पीडित एक व्यक्ति की जान गई परिवार वालों का आरोप
है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनकी मौत हो गई।
मृत के बेटे राहुल जगवानी का आरोप है जब उनको आई सी यू में भर्ती किया
गया तो वहाँ पर कोई सर्विस करने वाला व्यक्ति, नर्स और डॉक्टर भी नही थे ।
जिसकी वहज से उनको सही और समय पर इलाज नही मिला और उनकी मौत हो गई ।
मृत्यु होने के बाद भी उनको ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाया गया था,
जिससे परिवार वालों को यह बताया जा सके कि उनकी अभी मृत्यु नहीं हुई है
लेकिन कुछ घंटों बाद जब एंबुलेंस आयी ,
एंबुलेंस में जब शिफ्ट किया गया तो डॉक्टरों के द्वारा बोला गया
कि वह मर चुके हैं और डॉक्टर वहाँ से भाग गए ।
वही पर मौजूद लखनऊ के भरत वघवानी लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष जी का कहना है कि मैंने खुद सीएमओ साहब से बात की और वह आधे घंटे में वहां पर आए उन्होंने यह बताया कि यहां पर सब ठीक है लेकिन यह नहीं बताया कि हमारा पेशेंट मर चुका है
1 घंटे बाद मृत की बॉडी लोक बंधु अस्पताल के सामने रखकर वहां के डॉक्टर भाग जाते हैं और डेढ़ से 2 घंटे के बाद वहां पर पुलिस प्रशासन आता है और डॉक्टर आते हैं
*फिर वह बॉडी को चेक करते हैं वह बताते हैं कि आपके पिताजी का देहांत हो चुका है
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home