Thursday, July 2, 2020

जिलाधिकारी द्वारा किया गया जनपद में भारत सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद उन्नाव में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षणः


जिलाधिकारी द्वारा किया गया जनपद में भारत सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद उन्नाव में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षणः

उन्नाव 02 जुलाई 2020 (सू0वि0)  भारत सरकार द्वारा संचालित नमामि कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद उन्नाव में निर्माणधीन 15 एम.एल.डी. क्षमता के एस.टी.पी. का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद उन्नाव में 15 एम.एल.डी. क्षमता के सीवेज शोधन संयत्र का निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्य योजना की स्वीकृति एन.एम.सी.जी. के द्वारा प्रदान की गयी है। इन कार्यो का सम्पादन हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच0ए0एम0) पर फर्म मेसर्स सापूर जी पालोन जी एण्ड कम्पनी प्रा0लि0, द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है, जिस हेतु त्रिपक्षीय कनशेसन एग्रीमेन्ट एन.एम.सी.जी., जलनिगम एवं कार्यदायी फर्म के मध्य हस्ताक्षरित किया गया है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत रू0 102.20 करोड़ है, जिसमंे निर्माण कार्य की लागत रू0 46.95 करोड़ तथा 15 वर्ष अनुरक्षण की लागत रू0 55.25 करोड़ है।  
अधिषासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद उन्नाव का अषोधित घरेलू सीवेज सिटी जेल ड्रेन के माध्यम से गंगा नदी में सीधे प्रवाहित हो रहा है। सिटी जेल ड्रेन को ग्राम गहरा के निकट इण्टरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्य के माध्यम से टैप कर उत्प्रवाह को ग्रेविटी सीवर के माध्यम से डकारी स्थित निर्माणाधीन 15 एम.एल.डी. क्षमता के एस.टी.पी. तक पहुंचाया जायेगा जहां इसको एस.बी.आर. टेक्नोलाॅजी पर आधारित एस.टी.पी. के माध्यम से शोधित कर शोधित उत्प्रवाह को चैनल के माध्यम से गंगा नदी मंे निस्तारित कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवास विकास का घरेलू सीवरेज उत्प्रवाह जो वर्तमान मंे लोनी ड्रेन में निस्तारित हो रहा है, को अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्मित इण्टरसेप्शन एण्ड डायवर्जन कार्य के माध्यम से ट्रंक सीवर से होते हुये इस एस.टी.पी. पर ही पहुंचाया जायेगा। इन कार्यों के पूर्ण हो जाने के उपरान्त जनित अशोधित घरेलू सीवेज उत्प्रवाह को शत-प्रतिशत टैप किया जा सकेगा तथा नगर पालिका परिषद उन्नाव से किसी भी प्रकार का अशोधित घरेलू सीवेज उत्प्रवाह सीधे गंगा नदी में नहीं मिलेगा।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर बाउन्ड्रीवाल की प्लिन्थ बीम तथा एस.बी.आर. बेसिन की फाउन्डेशन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव तथा कार्यदायी फर्म कानपुर रिवर मैनेजमेन्ट प्रा0लि0, कानपुर के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान इं0 मोहित चक, अधिषासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव, इं0 आर0के0 दुबेध् इं0 अजय सिंह, सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव, इं0 हरिओम बहेलिया, जूनियर इंजीनियर, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव, इं0 मनोबेन्द्र रे, प्रतिनिधि, कानपुर रिवर मैनेजमेन्ट प्रा0लि0, कानपुर, इं0 धर्मेन्द्र कुमार, प्रतिनिधि, कानपुर रिवर मैनेजमेन्ट प्रा0लि0, कानपुर सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home