Friday, July 10, 2020

सम्बन्धित को दिये स्वच्छता एवं सफाई अभियान के तहत शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश: अमृत योजना अंतर्गत पेयजल हेतु डाली जा रही पाइप लाइनों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश:





सम्बन्धित को दिये स्वच्छता एवं सफाई अभियान के तहत शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश:
अमृत योजना अंतर्गत पेयजल हेतु डाली जा रही पाइप लाइनों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश:


उमा शंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण:

प्रमुख सचिव ने ली औषधि उपलब्धता की जानकारी:

उन्नाव 10 जुलाई 2020 (सू0वि0) प्रमुख सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं नोडल अधिकारी जनपद उन्नाव, श्री अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल व अधिशासी अधिकारी डॉ राम पूजन श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता एवं सफाई अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा वार्ड संख्या 27 आवास विकास-‘‘बी‘‘ ब्लॉक (चंद्र शेखर आजाद नगर), उन्नाव में भ्रमण के समय साफ-सफाई व चूने का छिड़काव पर संतोष व्यक्त किया गया तथा गलियों में सेनीटाईजेशन बड़ी व छोटी मशीन द्वारा कराया जा रहा था। जो संतोष जनक पाया गया। तथा प्रमुख सचिव महोदय द्वारा सम्बन्धित को और भी सही तरीके से स्वच्छता एवं सफाई अभियान के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात् प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वार्ड संख्या 06 सिविल लाइन मध्य के मोहल्ला पूरब खेड़ा (मलिन बस्ती) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां साफ-सफाई चूना छिड़काव व सेनीटाईजेशन का कार्य पूर्ण रूप से कराये जाने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव महोदय द्वारा मोहल्ला पूरब खेड़ा (मलिन बस्ती) में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा अमृत योजना अंतर्गत पेयजल हेतु डाली जा रही पाइप लाइनों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए तथा अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड को जिन मलिन बस्तियों में विद्युत पोल अधिष्ठापित नहीं हैं, वहां पर अविलंब विद्युत पोल अधिष्ठापित कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक खराब हैंडपंप को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने साफ सफाई को देखते हुये सेनिटाईजेशन आदि के निर्देश दिए। उन्होंने बस्ती के समस्त व्यक्तियों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पूर्णतया पालन करने व सेनिटाईजर का प्रयोग करने की अपील की। प्रत्येक घरों में व्यक्तियों से उनका हाल जाना।
भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, श्री चंदन पटेल, उप जिलाधिकारी हसनगंज श्री प्रदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुरवा श्री रमेश प्रलयान्कर, व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ राम पूजन श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित उपस्थित थे।
तत्पश्चात प्रमुख सचिव महोदय व जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार  द्वारा उमा शंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम कोविड-19 हेल्प डेस्क पर पल्सआॅक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मल स्कैनर आदि की व्यवस्थाओं को देखा गया। तथा संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिक्षीका श्रीमती अंजू दुबे से महिलाओं की डिलीवरी, कोविड हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने वार्ड नंबर 01 का निरीक्षण करते हुये वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। महोदय द्वारा जन औषधिकेन्द्र, मुख्य औषधि भण्डार में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता एवं किस बीमारी में कौन सी दवाईयां मरीजों को प्रदान की जा रही हैं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि औषधि वितरण कक्ष में हर प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं जिससे कि मरीजों को चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाईया अस्पताल में ही उपलब्ध करायी जा सके। मरीजों को औषधि बाहर से लेने न जाना पड़े। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, श्री चंदन पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
  

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home