Friday, August 14, 2020

कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये ध्वजारोहण के समय में हुआ परिवर्तन: कल मनाया जाएगा 74वां स्वाधीनता दिवस:


कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये ध्वजारोहण के समय में हुआ परिवर्तन:कल मनाया जाएगा 74वां स्वाधीनता दिवस:

कल होगा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण:
शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का किया जायेगा शत प्रतिशत पालन:
उन्नाव 14 अगस्त 2020 (सू0वि0) मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन सूचना अनुभाग-02 द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 74 वां स्वाधीनता दिवस समारोह कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए परंपरागत रूप से सादगी, हर्षोल्लास एवं आकृषक ढंग से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 20 जुलाई 2020 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त को प्रातः 9ः00 बजे सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा-अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियों को बांधकर उसे फहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुसार ही स्वाधीनता दिवस का समारोह किया जाएगा।
-------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home