Tuesday, August 25, 2020

हइकोर्ट ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी पर लगाया पांच हजार रुपये का हर्जाना

हाईकोर्ट ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी पर लगाया पांच हजार रुपये का हर्जाना 

राजकीय विद्यालय के पास शव दाह गृह निर्माण के खिलाफ जनहित याचिका पर जवाब नहीं देना पड़ा भारी। 

हाईकोर्ट ने डीएम कानपुर देहात को अब 15 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है।

डीएम कानपुर देहात को जवाब दाखिल करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया था।

कोर्ट ने कहा कि यदि 15 सितंबर तक जवाबी हलफनामा दाखिल नहीं किया तो जिलाधिकारी स्पष्टीकरण के साथ कोर्ट में हाजिर हों। 

यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने अनिल चंद्रा व 32 अन्य लोगों की जनहित याचिका पर दिया है।
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home