सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पिता की प्रॉपर्टी में बेटी को हर हाल में मिलेगा आधा हिस्सा
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पिता की प्रॉपर्टी में बेटी को हर हाल में मिलेगा आधा हिस्सा.
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के हक में एक बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पिता की पैतृक संपत्ति में बेटी का बेटे के बराबर हक है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा कि पिता की प्रॉपर्टी में बेटी को हर हाल में आधा हिस्सा मिलेगा।
भारत की सर्वोच्च अदालत की तीन जजों की पीठ ने आज साफ कर दिया कि भले ही पिता की मृ;त्यु हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) कानून, 2005 लागू होने से पहले हो गई हो, फिर भी बेटियों को माता-पिता की संपत्ति पर अधिकार होगा।
2005 में लागू हुआ था कानून
देश में 9 सितंबर, 2005 से हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) कानून, 2005 लागू हुआ है। इसका मतलब है कि अगर पिता की मृ;त्यु 9 सितंबर, 2005 से पहले हो गई हो तो भी बेटियों को पैतृक संपत्ति पर अधिकार होगा।
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home