Thursday, September 3, 2020

जिलाधिकारी अपडेट 3 सितंबर 2020 कानपुर नगर

जिलाधिकारी अपडेट 3 सितंबर 2020 कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा कोविड फैसिलिटी का औचक  निरीक्षण प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसके क्रम में आज सुबह 10 बजे  गोविंद नगर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अनिल मिश्रा ने  अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मरीजों का इलाज बेहतर हो इसके  लिए विशेषज्ञ डाक्टर उपस्थित रहे,मरीजों की लगातार उनके द्वारा निगरानी रखी जाए । जिलाधिकारी ने उपस्थित डाक्टरो का रोस्टर मांगा। अस्पताल प्रशासन को  कहा गया कि भविष्य में मरीजों को कोई समस्या नही होनी चाहिए।  जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित नियत मूल्य पर ही ईलाज कराया जाये ।किसी भी स्थिति में ओवर बिलिंग नही होनी चाहिए ।सभी कोविड फैसिलिटी पर निगरानी रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा निगरानी रखी जायेगी ।स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा  ओवर बिलिंग ,समस्त  व्यवस्थाए , सीनियर डॉक्टरों का रोस्टर के अनुसार भ्रमण, तथा विशेषज्ञ डॉक्टर की उपस्थिति व icu तथा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी कोविड फैसिलिटी में लगे icu सीसीटीवी की लाइव फिड  एन 0आई0सी को दी  जाए ताकि वहां से भी निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद करने के लिए कहा इस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा भर्ती पॉजिटिव मरीज  का नंबर उपलब्ध कराया गया ।जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनसे बात की गई कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं ?  डॉक्टर बराबर आते हैं कि नहीं? इस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि उन्हें कोई समस्या नहीं है डाक्टर सुबह शाम आते हैं।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home