Wednesday, April 22, 2020

सफीपुर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के रिश्तेदार सिपाही को ड्यूटी में लापरवाही

  सफीपुर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के रिश्तेदार सिपाही को ड्यूटी में लापरवाही
 पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सिपाही व उसके परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टर ने सभी परिजनों को अलग-अलग रहने की सलाह दी है।
इटावा के जसवंतनगर की महिला दरोगा का रिश्तेदार जिला मैनपुरी के भौगांव में रहने वाले मामा कानपुर के अनवरगंज थाने की कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं और मौजूदा समय में सफीपुर थाना की पीआरवी 2931 पर कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जीजा की हालत खराब होने पर रविवार कोे पीआरवी कांस्टेबल उन्हें डॉक्टर के यहां ले गया था। जीजा के कोरोना  पॉजीटिव पाए जाने पर मंगलवार को हैलट प्रशासन ने कांस्टेबल के अलावा उसकी पत्नी, मां व तीन बच्चों और वाहन चालक की जांच कराई व होम क्वारंटीन कर दिया है।
उधर, यह खबर उन्नाव पहुंची तो हड़कंप मच गया। क्वारंटीन होने से पहले सिपाही कानपुर से सफीपुर ड्यूटी पर पहुंचा  था और थाने के लोगों से मिला जुला था। उधर, मंगलवार देरशाम एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। उस पर लॉकडाउन के दौरान शहर से बाहर जाने और ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home