Wednesday, April 22, 2020

बुलंदशहर जिले में कहर बरपा रहा है कोरोना, एक महिला समेत चार और लोगों की कोरोना संक्रमित

बुलंदशहर ☛ देश में 19 हजार के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा, अब तक 18985 मामले आए है सामने, वहीं 603 लोगों की हो चुकी है अब तक मौत, 3260 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से मिल चुकी है छुट्टी ।
☛ बुलंदशहर जिले में कहर बरपा रहा है कोरोना, एक महिला समेत चार और लोगों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद अब 24 हुई जिले में संख्या, जिनमें दो लोग अब तक हुए है ठीक ।
1. इनमें एक महिला अस्पताल का फार्मेसिस्ट है शामिल, जो सिटी क्षेत्र के राधानगर में है रहता,  जिला प्रशासन ने राधानगर इलाका और महिला अस्पताल का मेटरविटी विंग को किया सील, कराया सेनेटाइज ।
2. बाकी एक महिला समेत दो शिकारपुर के है रहने वाले, इनमें बीजेपी की नेत्री और दूसरा है फल व्यापारी, मृतक चिकित्सक के संपर्क में आने से बताया जा रहा है संक्रमित होना ।
3. जबकि बुलंदशहर क्षेत्र का बताया जा रहा है चौथा डाॅ हर्ष मधु, कोरोना से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की चल रही है बैठक । 
☛ कोरोना से मरे शिकारपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर की बेटी समेत 118 लोगों की जांच रिपोर्ट का जिला प्रशासन इंतजार, डॉक्टर की पत्नी और बेटे की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है पॉजीटिव ।
☛ कृष्णानगर उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों का किया स्वागत, की पुष्पवर्षा, सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित ।
1. संगठन के महामंत्री अनुराग अग्रवाल व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सभासद तुषार गुप्ता, विनय अग्रवाल, सरदार इंद्रजीत सिंह, संजय गोयल आदि रहे मौजूद ।
☛ औरंगाबाद कस्बे में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया अभिनंदन, हाशिम गुड्डू सैफी के नेतृत्व में उन पर की पुष्पवर्षा, टीम ने थर्मल स्कीनिंग से लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ।
☛ अहार क्षेत्र के गांव बामनपुर में आज दोपहर गेहूं निकालते समय कटर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इसी गांव का रहने वाला है मृतक 24 वर्षीय अंकित पुत्र रामभूल ।
☛ जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चांदोक में विनोद अग्रवाल के खेत से गेहूं की फसल काटकर ले गए दबंग, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, थाना पुलिस पर घटना की तहरीर दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप ।
☛ सलेमपुर पुलिस ने टाॅप-10 अपराधी मोहित उर्फ भीमा को किया गिरफ्तार, गुण्डा एक्ट में था जिला बदर, इसके बावजूद गांव में रह रहा था छिपकर, कब्जे से दो किलो गांजा हुआ बरामद ।
☛ खुर्जा क्षेत्र में पदम सिंह की पुलिया के पास हादसा, विद्युत फाल्ट ठीक करते समय करंट आने से खंभे से गिरा संविदाकर्मी संदीप, उपचार के दौरान ।
☛ खुर्जा पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर मुहल्ला नई बस्ती निवासी मनोज शर्मा, वैगनार गाड़ी में लेकर आ रहा था हरियाणा प्रांत की 9 पेटी देशी शराब, पुलिस ने गाड़ी और शराब की जब्त ।
☛ कोरोना से जंग में डीएम ने समाजसेवी संस्थाओं से मांगा सहयोग, कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक, लेकिन सूचना ना होने पर समाजसेवी संगठनों के नही पहुंचे  पदाधिकारी ।
1. डीएम ने कहा, अपने आसपास के लोगों को करें जागरूक, सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने में करें सहयोग, बाहर से आए जिन लोगों ने नहीं कराया है स्वास्थ्य परीक्षण, उनकी कंट्रोल रूम के नंबर पर दें जानकारी ।
2. उन्होने संस्थाओं के लोगों से ऐसे लोगों के मांगे नाम, जिनसे वालियंटर के रूप में लिया जा सके सहयोग, इनको तहसील स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण ।
☛ प्रदेश सरकार के निर्देश, किसी भी छात्र व अभिभावक को तीन माह का अग्रिम शुल्क जमा करने के लिए न किया जाए बाध्य, ऑनलाइन पढ़ाई से भी ना किया जाए वंचित, शुल्क जमा न किए जाने के कारण किसी भी छात्र व छात्रा का विद्यालय से ना काटा जाए नाम ।
1. यह भी दिए निर्देश, लाॅकडाउन की अवधि में विद्यालय बंद रहने तक छात्र व छात्राओं से न लिया जाए परिवहन शुल्क, कहा है कि प्राइवेट स्कूलों को इस संकट की स्थिति में तीन माह की जगह एक माह की लेनी चाहिए फीस ।
☛ आगरा में 23 दिन का बच्चा मिला कोरोना संक्रमित, सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जबकि उसके माता-पिता की जांच रिपोर्ट है निगेटिव, मासूम के चाचा में संक्रमण की हुई है पुष्टि ।
☛ सहारनपुर जिले के गांव पहलवानपुर एक विवाद में आरोपी को पकड़ने गई सरसावा थाना पुलिस पर पथराव, थाना प्रभारी अशोक सोलंकी समेत छह पुलिसकर्मी घायल, गांव से बेरंग लौटी पुलिस ।
☛ प्रयागराज में पकड़े गए 16 विदेशी जमाती, शहर की दो मस्जिदों में रह रहे थे छिपकर, साथ में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहिद भी गिरफ्तार, विदेशी जमातियों को छिपकर रहने में मदद करने का आरोप ।
☛ देश में तेजी से पांव पसार रहा है वैश्विक महामारी कोरोना, राष्ट्रपति भवन के बाद कोरोना संक्रमण ने अब लोकसभा में भी दी दस्तक ।
☛ रायबरेली जिले में फूटा कोरोना बम, एक साथ 34 नए मरीज जांच मे पाए गए हैं कोरोना संक्रमित, इनकी रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home