Thursday, July 2, 2020

हांटस्पाट क्षेत्रों से टीम ने लिए 130 ब्लड सैम्पल

हांटस्पाट क्षेत्रों से टीम ने लिए 130 ब्लड सैम्पल


 बिसौली बदायूं नगर के मोहल्ला शीश महल सराय है साहूकारा आदि  मौहल्लों से 15 लोग पॉजिटिव मिलने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य व पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया जब से कोरोना पॉजिटिव मरीज बिसौली नगर में मिले  है तब से स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों का सैंपल लेने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है स्वास्थ विभाग की टीम ने आज नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घूम कर और घर घर जाकर जानकारी जुटाकर 130 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए  हैं ।चिकित्सा अधीक्षक डा0  प्रशांत बनर्जी ने बताया कि 30 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी आने के लिए प्रतीक्षा में हैं और आज 130 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं हम लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग  घरों पर रहे अति आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग 2 गज की दूरी मास्क है बहुत जरूरीनियम का हरहाल मे पालन करें । सतर्कता बरते  तभी जीवन सुरक्षित है कोई भी लापरवाही जीवन के लिए भारी पड़ सकती है उन्होंने समाज के सभी वर्गों समाजसेवियों से आह्वान किया है कि घर पर ही रहे और लोगों को घरों से बाहर ना  निकलने के लिए प्रेरित करें.

संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home